नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस जियो और मुकेश अंबानी तीनों के सितारे बुलंदियों पर हैं। तीनों अपने-अपने मामले में नंबर 1 हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी है, जबकि रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। वहीं मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे एशिया के भी सबसे अमीर आदमी हैं। इसी बीच मुकेश अंबानी ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अब दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार पिछले करीब दो दिनों में उनकी संपत्ति में 14647 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस लिहाज से उनकी कुल संपत्ति करीब 4.13 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इतना ही नहीं उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैपिटल भी 10 लाख करोड़ रुपये के करीब (9,90,088.02 करोड़ रुपये) पहुंच गई है।
कैसे बढ़ रही अंबानी की बेशुमार दौलत
बता दें कि कोरोनावायरस और इसके कारण चल रहे लॉकडाउन के कारण दुनिया भर की कंपनियां दबाव में हैं। मगर रिलायंस और मुकेश अंबानी की संपत्ति बढ़ रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है हाल ही में रिलायंस जियो के लिए की गई डील। रिलायंस ने पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ डील की हैं। इनमें अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म विस्टा इक्विटी पार्टनर्स के साथ जियो के लिए 11367 करोड़ रुपये, फेसबुक के साथ 43,574 करोड़ रुपये की डील और सिल्वर लेक के साथ की गई 5655 करोड़ रुपये की डील शामिल है। इन तीन समझौतों से रिलायंस को 60,595 करोड़ का निवेश मिला और रिलायंस जियो की वैल्यू बढ़ कर 5.16 लाख करोड़ रुपये की हो गई।
शानदार रहे रिलायंस जियो के नतीजे
रिलायंस जियो के लिए एक और बड़ा बूस्टर रहा कंपनी के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे। इससे जियो के साथ साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज और मुकेश अंबानी को भी सपोर्ट मिला। वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में जियो का मुनाफा 177.5 फीसदी बढ़ कर 2,331 करोड़ रुपये रहा। इतना ही नहीं दिसंबर तिमाही के मुकाबले भी जियो के मुनाफे में 72.7 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी हुई। वहीं जियो के ग्राहकों की संख्या 26.30 फीसदी बढ़कर 38.75 करोड़ हो गई। वहीं कंपनी का एआरपीयू (प्रति उपभोक्ता औसत आमदनी) भी बढ़कर 130.60 रुपये हो गई। जियो की आपरेटिंग इनकम पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाले 26.6 फीसदी और दिसंबर तिमाही के मुकाबले 6.2 फीसदी बढ़ कर 14,835 करोड़ रुपये रही।
कितना रहा रिलायंस का रिटर्न
एक तरह जहां कोरोना संकट से कई दूसरी बड़ी कंपनियों के शेयरों दबाव में हैं वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले एक करीब महीने में 32 फीसदी की छलांग लगाई है। यानी निवेशकों को रिलायंस के शेयर से 32 फीसदी का रिटर्न मिला है। शुक्रवार के कारोबार की बात करें तो रिलायंस का शेयर 54.55 रुपये या 3.62 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1561.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
