
Akash Ambani and Shloka Ambani second child : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर दादा बने हैं। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है। आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। आकाश और उनकी पत्नी श्लोका का पहले एक बेटा है जिसका नाम पृथ्वी है।
9 मार्च 2019 को आकाश और श्लोका की शादी हुई थी। आकाश और श्लोका दोनों स्कूल के दोस्त थे उनकी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई।
श्लोका ने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलजी की पढ़ाई करने के बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन रखा गया था। इस तीन दिन तक चले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। श्लोका के पिता रसेल मेहता इस हीरा कंपनी के मालिक हैं। श्लोका बिजनेस लेडी तो है ही इसके साथ ही एक सोशल वर्कर भी है।
उन्होंने वर्ष 2015 में कनेक्टफॉर नाम से एक एनजीओ शुरू किया था, यह एनजीओ जरुरत मंद लोगों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।
उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने नवंबर में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। ईशा की शादी 4 वर्ष पहले आनंद पीरामल से हुई थी।
ईशा और आनंद ने अपनी बेटे का नाम कृष्णा रखा है और अपनी बेटी का नाम आदिया रखा है। अब मुकेश अंबानी की फैमिली में 4 छोटे बच्चे हो गए हैं।
मुकेश अंबानी के घर एक के बाद एक खुशियां दस्तक दे रही है। हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट के साथ हुई है। अब एंटीलिया में नया मेहमान एक नन्हीं परी के रूप में आया है, जो घर का सबसे छोटी सदस्य है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
