Mukesh Ambani Net worth: इन दिनों भारतीय धनी व्यक्तियों की नेटवर्थ में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। भारत के अमीर व्यक्तियों में मुकेश अंबानी और गौतम अडानी शुमार होता रहा है, कुछ समय पहले ये दोनों शख्स टॉप-10 की लिस्ट में शामिल होते थे। लेकिन आज दुनिया के टॉप-20 में भारत के धनी व्यक्तियों में सिर्फ एक ही नाम शामिल है। ये नाम मुकेश अंबानी का है।

भारत के धनी व्यक्तियों की नेटवर्थ में गिरावट देखने को मिल रही है जिस वजह से शेयर बाजार में मंदी आई है। भारतीय शेयर बाजार भारी बिकवाली के साथ कारोबार कर रहा है जोकि अपने उच्च स्तर से काफी नीचे पहुंच गया है। इन सभी अमीरों की नेटवर्थ में भारी गिरावट बनी हुई है क्योंकि कंपनी के शेयरों की कीमत काफी नीचे आ गई है। हालांकि, मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर के क्लब से बाहर हैं।
भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसी कड़ी में एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में बने हुए हैं, उनकी 351 अरब डॉलर नेटवर्थ पहुंच गई है। वहीं, एलन मस्क की नेटवर्थ में भी इस साल के अब तक 81.4 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है।
सिर्फ एक दिन में अंबानी की गिरी नेटवर्थ
कंपनियों के गिरते शेयर कीमतों ने संपत्ति में इस कमी में योगदान दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में सिर्फ़ एक दिन में 10,500 करोड़ रुपये ($1.21 बिलियन) की भारी गिरावट आई है। उनकी मौजूदा कुल संपत्ति $83.8 बिलियन है, जिसमें अकेले इस साल $6.81 बिलियन की कमी आई है। अंबानी का शुमार इस समय 17वें सबसे आमिर व्यक्तियों में होता है।
इतने रुपए की अडानी की नेटवर्थ में गिरावट आई
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा नेटवर्थ (Networth) गिरने वाले दूसरे नंबर पर गौतम अडानी है। अडानी शेयरों में साल 2025 में बहुत ज्यादा बुरा हाल दिख रहा है। हालांकि, इस समय गौतम अडानी का शुमार दुनिया के 22वें सबसे आमिर व्यक्तियों में होता है।
जनवरी और फरवरी में ही उनकी संपत्ति में 1.04 लाख करोड़ रुपए की कमी आई, जिससे उनकी कुल संपत्ति 5 लाख 79 हजार करोड़ रुपए रह गई। अडानी की नेटवर्थ एक ही दिन में 1.79 अरब डॉलर यानी 15,600 करोड़ रुपए गिर गई है।
अडानी की नेटवर्थ (Networth) में गिरावट मुख्य रूप से शेयर कीमतों में गिरावट के कारण हुई है। अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में पिछले एक महीने में करीब 7.36% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, इसके साथ ही अडानी पावर के शेयर में पिछले एक महीने में करीब 4.51% की गिरावट दर्ज की गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications