
Mukesh Ambani : भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने तेल गैस के बिजनेस और टेलिकॉम बिजनेस के बाद अब इस वर्ष गर्मियों के मौसम में रिटेल के क्षेत्र में तहलका मचाने की पूरी तैयारी कर ली है। पिछले ही महीने अपना कोल्डड्रिंक ब्रांड कैंपा कोला को लॉन्च करने के बाद अब मुकेश अंबानी की नजर अब आइसक्रीम के बिजनेस में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज अब आइसक्रीम के बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स अपने इंडिपेंडेंस ब्रांड के साथ आइसक्रीम के सेक्टर में उतर सकती है।
बता दें पिछले वर्ष रिलायंस कंपनी ने अपने इंडिपेंडेंस ब्रांड को लॉन्च किया था। जिस ब्रांड में मसालों दाल और अनाज, एडिबल ऑयल और पैकेज्ड फूड से लेकर खाने पीने की लगभग पूरी रेंज शामिल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस आइसक्रीम बनाने के कार्य को आउट सोर्स करने के लिए गुजरात की एक कंपनी से बात कर रही है।
हाल ही में रिलायंस ने आरएस सोढ़ी जो डेयरी सेक्टर की दिग्गज है। इसको अपने साथ जोड़ा है। सोढ़ी कई वर्षों तक अमूल में कार्य कर चुके है। सोढ़ी की इस नई पहल में बहुत ही जरूरी भूमिका हो सकती है।

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, देश में आइसक्रीम का बिजनेस लगभग 20 हजार करोड़ रु का है। इसमें लगभग आधी हिस्सेदारी संगठित सेक्टर की है। अगर हम लीडर की बात करें, तो वाडिलाल, अमूल, क्वालिटी वॉल्स जैसी कंपनियां मार्केट लीडर हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय स्तर पर बहुत सारी कंपनियां है। जो पश्चिम एवं दक्षिण भारत में बहुत मजबूती के साथ बिजनेस कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस डायरेक्ट इस सेक्टर में कदम नहीं रखेगी। रिलायंस गुजरात की किसी बड़ी कंपनी को खरीद सकती है। रिलायंस के बातचीत कंपनी के साथ अंतिम दौर में है। इस वर्ष गर्मी में कंपनी अपनी आइसक्रीम लॉन्च कर सकती है। कंपनी अपने डेडीकेटेड ग्रोसरी ब्रांड रिटेल स्टोर जियो मार्ट के माध्यम से आइसक्रीम को बेच सकती है। हालांकि, इसका नाम क्या होगा। इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
