Mukesh Ambani Home Tour: क्या आप मुकेश अंबानी का पुश्तैनी घर देखना चाहते हैं? तो अब आपकी ये ख्वाहिश आसानी से पूरी हो सकती है। यह घर गुजरात के चोरवाड़ में स्थित है, जहां मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी ने अपना बचपन बिताया था। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घर लगभग 100 साल पुराना है और कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।

मुकेश अंबानी का आलीशान घर
मुकेश अंबानी के इस घर को धीरूभाई अंबानी मेमोरियल हाउस के नाम से जाना जाता है। यह जगह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि अंबानी परिवार की संघर्ष और सफलता की कहानी को भी दिखाता है कि कैसे एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में जगह बनाई।
गुजरात में स्थित ये घर आलीशान घर मुकेश अंबानी का यह पुश्तैनी घर पारंपरिक गुजराती शैली में बना हुआ है, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ अंबानी परिवार की विरासत को भी दिखाता है।
1.2 एकड़ में फैला है घर
यह घर करीब 1.2 एकड़ में फैला है और एक दो मंजिला इमारत है। इसमें एक खुला आंगन, बरामदा (वरांडा) और बीच में एक हरा-भरा बगीचा भी है, जो इसकी खूबसूरती और शांति को बढ़ाता है। इस घर की लकड़ी की खिड़कियों पर खूबसूरत डिजाइन बनाई गई है, जो इसकी पारंपरिक Gujarati कारीगरी का उदाहरण हैं। यह घर पहले हीराचंद गोर्धनभाई अंबानी का था, जो धीरूभाई अंबानी के पिता और मुकेश अंबानी के दादाजी थे।
इतने रुपये में देख सकते हैं पूरा घर
साल 2011 में मुकेश अंबानी के इस पुश्तैनी घर को एक म्यूज़ियम में बदल दिया गया, जिसे अब धीरूभाई अंबानी मेमोरियल हाउस के नाम से जाना जाता है। धीरूभाई अंबानी मेमोरियल हाउस आम जनता के लिए खुला है, और केवल ₹2 की मामूली टिकट फीस में इसे देखा जा सकता है। यह घर मंगलवार से रविवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। हालांकि, सोमवार और सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद रहता है।
इस घर को दो हिस्सों में बांटा गया है एक हिस्सा परिवार के लिए निर्धारित है और आज भी मुकेश अंबानी की मां, कोकिलाबेन अंबानी भी कभी-कभी जाती हैं। वहीं, दूसरा हिस्सा आम लोगों के लिए खुला है, जहां धीरूभाई अंबानी के जीवन से जुड़ी तस्वीरें, उनके पुरस्कार और व्यक्तिगत इस्तेमाल की चीज़ें देखी जा सकती हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
