Muharram 2024: मुहर्रम का महीना मुस्लिम समुदाय में काफी ज्यादा महत्व रखता है, मुहर्रम महीने के साथ ही इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नए साल का आगाज होता है। इस्लामिक कैंलेडर का पहला महीना मुहर्रम इतवार यानी 7 जुलाई से शुरू हो गया है, इस महीने की अहमियत काफी ज्यादा है मुहर्रम में मुस्लिम लोग रोज़े रखते हैं और कई जुलूस भी निकालते हैं और ये सब लोग अपनी मगफिरत की दुआ मांगते हैं।

मुहर्रम महीने के आगाज के बाद चांद की 10 तारीख यानी आशुरा का दिन काफी महत्व रखता है, इस दिन कर्बला में इमाम हुसैन अपने घरवालों और 72 लोग लोगों के साथ कर्बला में जंग के दौरान शहीद हो गए थे। मुस्लिम समुदाय में इस महीने को खुशी के साथ नहीं मनाया जाता है बल्कि इस महीने में गम मनाया जाता है। जिस तरह ईद पर लोग नए कपड़े पहनते हैं इस महीने में कोई भी नए कपड़े पहने की कोशिश करता है।
पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन 72 लोगों के साथ मदीने से कूफे के लिए रवाना हो गए थे उस वक्त कूफे का हाकिम यजीद ने ऐलान करवाया था कि हम और हमारे सारे लोग इमाम हुसैन के हाथ पर बैत करेंगे (यानी अपना गुरु बनाएंगे) लेकिन उसने अपने बात से वादाखिलाफी कर दी हैं और उनके साथ जंग का ऐलान करवा दिया जिसके बाद इमाम हुसैन 72 लोग और यजीद की तरफ से लाखों लोग लड़ने के लिए तैयार हो गए 10 दिन की जंग के दौरान इमाम हुसैन और उनके घर वाले शहीद हो जाते हैं। उस दिन के बाद आशुरा का दिन गम दिन का माना जाता है और इस दिन ताजिया निकली जाती है, शौक मनाया जाता है और दुख का माहौल होता है।
इस साल 2024 में इस्लामिक नए साल का आगाज कब है?
इस साल 2024 में इस्लामिक नए साल का आगाज मुहर्रम महीने की पहली तारीख के अनुसार 7 जुलाई 2024 को हुआ है, लेकिन 10 मुहर्रम आशुरा का दिन बहुत ज्यादा अहम माना जाता है।
इस्लामिक कैलेंडर की शुरुआत कैसे हुई?
622 ईस्वी में इस्लामिक कैलेंडर की शुरुआत हुई थी, पैगंबर मुहम्मद स.व. और उनके सहाबियों के साथ मक्का से मदीने हिजरत कर गए थे, इसलिए कहा जाता है इस्लामिक कैलेंडर को ईस्वी के बजाए हिजरी के नाम से जाना जाता है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
