Mufin Green Finance Stock Price: इलेक्ट्रिक व्हीकल को फाइनेंस करने वाली कंपनी मुफिन ग्रीन फाइनेंस के शेयर ने आज यानी 1 दिसंबर 2023 को शुरुआती कारोबार के दौरान 119 रुपए के स्तर को छू लिया। गौरतलब है कि बीते दिन गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने तक इस कंपनी के शेयर 114 रुपए के स्तर पर पहुंच गए थे, इस दौरान स्टॉक में एक दिन में 5 प्रतिशत की तेजी दर्द की गई। वही बात करें पिछले 5 कारोबारी दिनों की तो इस फाइनेंस कंपनी के शेयर्स ने निवेशकों को करीब 6 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।
अगर बात करते हैं पिछले 52 हफ्ते की उच्च और निचले स्तर की तो 1770 करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली इस कंपनी ने 135 रुपए के उच्च स्तर को छुआ, जबकि पिछले 52 हफ्ते का निचला स्तर 109 रुपये रहा है।

मुफिन ग्रीन फाइनेंस लिमिटेड ने अपने निवेशकों को पिछले 5 सालों में 2077 प्रतिशत तक का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में इस इलेक्ट्रिक व्हीकल फाइनेंस कंपनी के शेयर ने निवेशकों के कैपिटल को करीब तीन गुना तक बढ़ा दिया है।
आ रही मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस समय मुफिन ग्रीन फाइनेंस लिमिटेड फंड इकट्ठा करने के लिए कई तरीकों का इस्तेमाल कर रही है। कंपनी ने फंड इकट्ठा करने के लिए कन्वर्टिबल सिक्योरिटी, प्रेफरेंशियल इश्यू, प्राइवेट प्लेसमेंट, डेट सिक्योरिटी, वारंट, इक्विटी शेयर या क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट जैसे तरीकों का इस्तेमाल करने का विचार बना रही है।
गौरतलब है कि साल 2022 के सितंबर महीने में मुफिन ग्रीन फाइनेंस के शेयर्स की कीमत 22 रुपए के निचले स्तर पर थी जो बढ़कर अब 119 रुपए के स्तर तक पहुंच चुकी है और इन्वेस्टर्स के कैपिटल को चार गुना तक ज्यादा बढ़ा दिया है।
आपको बताते चलें कि मुफिन ग्रीन फाइनेंस लिमिटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल को फाइनेंस करने वाली कंपनी है। इस कंपनी ने अब तक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को 350 करोड़ रुपए का लोन भी दिया है। एक आंकड़े के मुताबिक इससे करीब 1.37 लाख टन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिली है। अब तक इस कंपनी ने करीब 49 करोड़ के इलेक्ट्रिक व्हीकल एसेट लीज पर दिए हैं।
मुफिन ग्रीन फाइनेंस एक बढ़ती हुई नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) है, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल को लोन देने के लिए जानी जाती है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, इलेक्ट्रिक रिक्शा, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर के साथ चैनल फाइनेंस के बायर टू बायर (बी2बी) फाइनेंसिंग कामकाज में भी जुड़ी हुई है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की भारी मांग की वजह से इस कंपनी को भी जबरदस्त फायदा मिला है और आने वाले समय में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री बढ़ती जाएगी, वैसे साथ ही साथ इस फाइनेंस कंपनी की ग्रोथ भी और ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि अभी यह कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी और ई रिक्शा खरीदने वाले ग्राहकों को लोन देकर उनकी यात्रा आसान बनाती है साथ ही उनकी आमदनी बढ़ाने में भी मदद करती है। इसके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी स्वैपिंग जैसे कामों पर भी फोकस कर रही है, जिससे आने वाले समय में इसे काफी फायदा होने वाला है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications