MTNL Share Price: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में आज 5 फरवरी को क्लोज हुए थे. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इन शेयरों में महानगर टेलीफोन निगम (MTNL) भी शामिल हैं. सरकारी शेयरों में बुधवार को बीएसई पर इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 20% की उछाल देखने को मिला. शेयर 57.16 रुपए की ऊपरी कीमत सीमा पर पहुँचा.
आज शेयर 54 रुपए पर खुला, जो इसके पिछले बंद 47.64 रुपए से ऊपर था. साथ ही कारोबारी सेशन में शेयर 57.16 रुपए के हाइएस्ट लेवल पर पहुँच गया. अंत में शेयर बीएसई पर 17 फीसदी की मजबूती के साथ 56.06 रुपए के भाव पर क्लोज हुआ है. शेयर 2 कारोबारी सेशन में 28 फीसदी उछल गया है.
एमटीएनएल में क्यों आई तेजी?
MTNL के शेयर की कीमत में हाल ही में तेजी की वजह सरकार की नई स्ट्रैटेजी की वजह से है. दरअसल, सरकार एमटीएनएल और बीएसएनएल के एसेट्स को मोनेटाइज करने की योजना बना रही है. मिंट की रिपोर्ट्स के मुताबिक विनिवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव अरुणीश चावला ने MTNL और BSNL को उनकी परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण में सहायता करने के लिए सरकार की मंशा दोहराई.

सरकार इस पहल के तहत वैल्यू को अनलॉक करना चाहती है. साथ ही देनदारियों का निपटान करना और टेलीकॉम सेक्टर को फिर से जीवंत करना है.
एमटीएनएल स्टॉक वैल्यू में तेजी
प्रॉफ़िटमार्ट सिक्योरिटीज़ के अविनाश गोरक्षकर ने मिंट से बातचीत में कहा कि दीपम के ऐलानों ने एमटीएनएल के शेयरों में खरीदारी की दिलचस्पी जगाई है, क्योंकि कंपनी की मुंबई और दिल्ली में भरपूर एसेट्स है. हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि एक निश्चित विनिवेश योजना अभी भी लंबित है, जिससे निवेशकों को आगे के इवेंट्स के लिए सतर्क रहने की सलाह दिया है.
उन्होंने कहा कि डीआईपीएएम सचिव की ओर से कंपनी की एसेट्स के मॉनेटाइज की हाल की ऐलानों के बाद आज एमटीएनएल के शेयर की कीमत में तेजी आई है.
इसके बावजूद मार्केट एक्सपर्ट अविनाश गोरक्षकर ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट 2025 भाषण में ऐसी योजनाओं का उल्लेख नहीं किया, जिससे पता चलता है कि वर्तमान बाजार की एक्टिविटीज सेंटीमेंट से प्रेरित हैं.
एमटीएनएल का टेक्निकल एनलिसिस
MTNL के शेयर वर्तमान में अपने 200-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) 48.20 रुपए से ऊपर कारोबार कर रहे हैं. पिछले साल 20 मार्च को 31.24 रुपए के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद 29 जुलाई को शेयर 101.88 रुपए के 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था.
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
