MTAR Tech के शेयरों में आज, गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जहां स्टॉक 11.5% तक उछलकर अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी की बड़ी वजह कंपनी के मार्च तिमाही के मजबूत नतीजे और वित्त वर्ष 2027 के लिए बढ़ाया गया रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस है, जिसने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है।

NSE पर इंट्रा डे में यह स्टॉक 11.53% चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा, जबकि सुबह 11:45 बजे के आसपास यह करीब 7.62% की बढ़त के साथ ₹7,278 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। दिन के दौरान इसने ₹7,418 का हाई भी बनाया। वही, खबर लिखे जाने तक करीब 1:30 बजे तक शेयर 9% की तेजी के साथ ₹7,312 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
नतीजों में शानदार उछाल-
मार्च 2025 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा जबरदस्त उछाल के साथ सालाना आधार पर 13.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 44.2 करोड़ रुपये हो गया, जो करीब 222.6% की बढ़त को दिखाता है। इसी अवधि में कंपनी की ऑपरेशनल आय भी मजबूत रही और यह 67.2% बढ़कर 306 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 183 करोड़ रुपये थी।
EBITDA और EBITDA मार्जिन भी उछला-
कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में मजबूत सुधार देखने को मिला। ब्याज, कर, मूल्यह्रास और अमोर्टाइजेशन (EBITDA) से पहले की कमाई 80.9% की जोरदार बढ़त के साथ 61.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 34.1 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी की लागत प्रबंधन और बेहतर मार्जिन प्रोफाइल का भी असर देखने को मिला। EBITDA मार्जिन में भी सुधार दर्ज किया गया और यह एक साल पहले के 18.6% से बढ़कर 20.2% पर पहुंच गया।
FY27 के लिए मजबूत गाइडेंस-
कंपनी ने FY27 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को पहले के 50% से बढ़ाकर 80% कर दिया है। मैनेजमेंट का कहना है कि उसे FY27 के दौरान सभी बिज़नेस वर्टिकल्स में बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। MTAR Technologies को भरोसा है कि वित्त वर्ष 2027 के अंत तक उसकी ऑर्डर बुक मौजूदा ₹2,582 करोड़ से बढ़कर करीब ₹5,000 करोड़ तक पहुंच सकती है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications