MSCI Review: भारतीय शेयर बाजारों में लोकसभा चुनाव के चलते तेज एक्शन है. बाजार में एग्जिट पोल तक उतार-चढ़ाव रहने की आशंका है. मार्केट में जारी हलचल के बीच जरूरी अपडेट आया है. मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंडेक्स (MSCI) में बदलाव होगा. इसमें 13 भारतीय शेयरों को एंट्री मिलेगी. इसके चलते करीब 2 अरब डॉलर का निवेश भारत में आ सकता है. भारी निवेश के चलते इंडेक्स में भारत का वजन बढ़ जाएगा.
क्या होता है MSCI रिव्यू?
मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंडेक्स (MSCI) का उद्देश्य निवेशकों के मदद करने का है. इसके लिए कई इक्विटी इंडेक्स तैयार किए गए हैं. इसके तहत दुनियाभर में विकसित या उभरते हुए मार्केट समेत सबसे मजबूत स्टॉक्स को अलग-अलग इंडेक्स में शामिल किया जाता है. निवेशक इन्हीं इंडेक्स के टाइटल के आधार पर स्टॉक्स का आंकलन करते हैं. खास बात ये है कि इंडेक्स में शामिल स्टॉक्स को प्रदर्शन के आधार पर समय-समय पर रिव्यू किया जाता है. स्टॉक रिव्यू के आधार पर अपग्रेड या डाउनग्रेड किया जाता है.
एक तरह से MSCI बड़े इनवेस्टर्स के लिए एक रिफ्रेंश प्वाइंट की तरह काम करता है, जिससे उन्हें पोर्टफोलियो को लगातार बैलेंस करने में मदद मिलती है. बता दें कि इन इंडेक्सेज को दुनिया भर के इंस्टीट्युशनल इनवेस्टर्स, फंड मैनेजर्स और रिसर्च एनालिस्ट्स अपने फैसलों और सुझावों के लिए लगातार ट्रैक करते हैं. इंडेक्स में शामिल करने के लिए शेयरों का चुनाव फ्री फ्लोट मार्केट कैप मैथेड के आधार पर किया जाता है.

मई रिव्यू से बढ़ेगा इनवेस्टमेंट
नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव की रिपोर्ट के मुताबिक मई रिव्यू के बाद भारतीय बाजारों में भारी निवेश संभव है. इसके तहत मार्केट में करीब 2.5 अरब डॉलर का निवेश हो सकता है. बता दें कि MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में भारत का वेटेज 18% है, जोकि 2020 में केवल 8% ही था.
ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि इंडेक्स में भारत का वेटेज 2024 की दूसरी छमाही में बढ़ेगा. इसके बाद इंडेक्स में कुल वेटेज बढ़कर 20% के पार निकल जाएगा. फिलहाल MSCI के स्टैंडर्ड इंडेक्स और इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में अभी भारत के 136 शेयर शामिल हैं. मई के रिव्यू के बाद ये संख्या 150 तक पहुंचने का अनुमान है.
MSCI होगा बड़ा बदलाव
MSCI में ताजा बदलाव के चलते 13 भारतीय शेयरों को एंट्री मिलेगी. ब्रोकरेज फर्म नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक MCSI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में Indus Towers, PB Fintech, Phoenix Mills, Sundaram Finance, Solar Industries India, NHPC, Bosch, Jindal Stainless, Torrent Power, Mankind Pharma, JSW Energy, Canara Bank और Thermax के शेयर शामिल होंगे.
जबकि बर्जर पेंट्स, Paytm की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस और इंद्रप्रस्थ गैस को मिड-कैप से डाउनग्रेड कर MSCI इमर्जिंग मार्केट्स स्मॉल-कैप इंडेक्स में शिफ्ट किया जाएगा. इसके अलावा HUDCO, Waari Reneable Energy Tech को भी इंडेक्स में डाला जाएगा.
साथ ही Vedant Fashions, Va Tech Wabag, RR Kabel, Sanghvi Movers को भी इंडेक्स में जगह मिल सकती है. वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स से Tatva Chintan Pharma, Borosil, Sharda Cropchem और Dreamfolks Services बाहर हो सकते हैं. MSCI ने अपने घरेलू इंडेक्स में भी बदलाव किया है. इसमें 29 भारतीय शेयरों को शामिल किया गया. वहीं, 15 शेयरों को हटाया या दूसरी कैटेगरी में डाल दिया गया है.
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?



Click it and Unblock the Notifications
