MP Gocernment Laptop Scheme 2023 : मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने 78,000 से ज्यादा मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 196 करोड़ रु की राशि जारी कर दी है।
मेधावी लैपटॉप योजना के तहत हर एक छात्र के खाते में 25 हजार रु - 25 हजार रु ट्रांसफर किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जबकि, आने वाले वर्ष से योजना का फायदा सीबीएसई बोर्ड के छात्रों को भी दिया जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह' में राज्य के 78 हजार 641 विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रु की राशि उनके खातों में ट्रांसफर कर दी।
सीएम ने डीबीटी के तहत कुल 196 करोड़ रु की राशि सिंगल क्लिक के जरिए से जारी कर दी है। उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह में कहा कि अगले वर्ष से सभी टॉपर बच्चों को स्कूटी दी जाएगी।
सीएम शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि लैपटॉप देने वाली योजना मध्य प्रदेश बोर्ड के विद्यार्थियों के साथ ही सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए भी लागू की जाएगी। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश सरकार की तरफ से 12वीं कक्षा में 75 फीसदी से अधिक नंबर लाने वाले सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीद के लिए नकद राशि वितरण की योजना चला रही है। जिसके योजना के तहत छात्रों के खाते में 25 हजार रु की राशि भेजी जाती है।
जबकि, अपने-अपने स्कूलों में सबसे अधिक नम्बर लाने वाली लड़की और लड़के को स्कूटी देने की भी योजना है। इतना ही नहीं इसके साथ ही जो बच्चे दूर दूसरे गांव स्कूल जाते हैं उनके खाते में 4 हजार 500 रुपये डालने की घोषणा मुख्य मंत्री कर चुके हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
