MP Govt : सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान नीमच जिले के मनासा पहुंचे, मनासा में सीएम ने रोड शो किया। सीएम चौहान दुरगपुरा हेलीपेड से प्रस्थान कर बर्डिया पहुंचे, जहां सीएम चौहान का ग्राम पंचायत द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
सीएम चौहान का रोड शो फ्लोरेन्स स्कूल मनासा के सामने से शुरू हुआ और यह रोड शो मंदसौर नाका, रानी लक्ष्मी बाई चौराहा, साडिया चौराहा, मारू पेट्रोल पम्प, भाटखेडी बायपास होते हुए मनासा के शासकीय कॉलेज पर आकर इस रोड शो का समापन हुआ।

इसके साथ ही मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनासा कॉलेज में नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। वही, सीएम चौहान ने दशहरा मैदान मनासा में आयोजित मुख्य मंत्री लाडली बहना सम्मेलन में भी भाग लिया।
उन्होंने सभा स्थल पर कलश पूजन और सिंचाई परियोजना एवं अन्य विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने युवा अन्नदूत योजना के वाहनों को झण्डी दिखा कर रवाना किया।
सीएम चौहान ने लाड़ली बहना सम्मेलन को सम्बोधित किया और उन्होंने से संवाद करने के बाद विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मंच से प्रतीक स्वरूप 16 हितग्राहियों को 1 करोड़ 26 लाख रु की राशि का हित लाभ वितरित कर लाभांवित किया।
इस दौरान सीएम ने कहा कि मैं जमाने की धार बदल दूंगा। राज्य के किसी भी नागरिक के आँखों में आँसू नहीं आने दूंगा। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ मैं दिन-रात कार्य कर करता हूं।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की जनता मेरा परिवार है। इसी लिए मैं सरकार नहीं, परिवार चला रहा हूं। सीएम चौहान के साथ इस दौरान नीमच और मनासा के जन प्रतिनिधि भी काफी बड़ी संख्या मौजूद रहे। इसके साथ ही मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो और जन सभा में नागरिकों की बड़ी संख्या भी उपस्थित रही।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications