MP Government : मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के कृषक भाइयों की सुविधा के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू करती रहती है। आज हम आपको एमपी सरकार की एक ऐसी ही योजना के बारे में जानकारी दे रहे है प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत कृषक भाइयों के पुत्र-पुत्रियों को नए रोजगार को स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं एमपी सरकार की इस योजना का नाम एमपी मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना है।
इस योजना के तहत 50,000 रूपये से लेकर 2 करोड़ रु तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। सरकार की इस योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग, ऑयल मिल, फूल मिल आदि परियोजनाओं को सम्मिलित किया गया है।

सरकार की इस योजना के तहत बीपीएल वर्ग को पूंजीगत लागत का 20 प्रतिशत और सामान्य वर्ग को पूंजीगत लागत का 15 प्रतिशत प्रदान किया जाएगा।
इस योजना में आवेदन करने की पात्रता की बात करें तो फिर इस योजना में आवेदन को एमपी का मूल निवासी होना जरूरी है। अगर आपकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है तो फिर आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है।
अगर हम इस योजना में पात्र होने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो फिर आवेदन करने वाले आवेदनकर्ता का 10वीं पास होना जरूरी है। सरकार की इस योजना का फायदा केवल नए उद्यम स्थापित करने के लिए ले सकते है।
एमपी मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट के रूप में राशन कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी, 10वीं की मार्कशीट, पास पोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर आदि।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले एमपी शासन की स्वरोजगार योजनाएं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना का विकल्प विकल्प दिखाई देगा। इसमें आपको दिखाई दे रहे आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको अपनी जरूरत के मुताबिक विभाग का चयन करना होगा। अगले पेज में आपको सभी जानकारियों को दर्ज करके साइन अप कर लेना है। इस प्रकार आप इस योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications