नयी दिल्ली। 4.75 लाख सरकारी कर्मचारियों लिए बड़ी खुशखबरी है। इन कर्मचारियो की सैलेरी में बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही इन 4.75 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भी दिया जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार राज्य के आगामी बजट में सरकारी कर्मचारियों को दो-दो इंक्रीमेंट दे सकती है, जिनमें सैलेरी में सालाना बढ़ोतरी के साथ-साथ बकाया महंगाई भत्ता शामिल है। महंगाई भत्ता भी कर्मचारियों को सैलेरी में बढ़ोतरी के रूप में ही मिलेगा।
25 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता
मध्य प्रदेश के वित्त विभाग कर्मचारियों की सैलेरी में बढ़ोतरी और महंगाई भत्ते में भुगतान को लेकर तैयारी कर ली है। अनुमान है कि महंगाई भत्ता बढ़ा कर 25 फीसदी किया जा सकता है। कोरोना के चलते केंद्र सरकार ने 7वें वित्त आयोग की सिफारिश के तहत महंगाई भत्ता को टाल दिया था। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश सरकार ने भी पिछले साल अप्रैल में मिलने वाले 5 फीसद महंगाई भत्ते को टाल दिया था। इससे कर्मचारियों की सैलेरी में बढ़ोतरी नहीं हो सकी थी।
टोटल कितना होगा फायदा
अब मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार आने वाले बजट में कर्मचारियों को 25 फीसदी महंगाई भत्ते के साथ 2 फीसदी सैलेरी इंक्रीमेंट दे सकती है। राज्य के बजट में इसे लेकर ऐलान होने की संभावना है। हालांकि इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि पेंशनभोगियों को कितने फीसदी की बढ़ोतरी मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार साल में दो बार सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाती है।
मार्च 2020 में हुआ था ऐलान
मध्य प्रदेश सरकार के महंगाई भत्ता और सैलेरी इंक्रीमेंट से कुल 4.75 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राज्य सरकार हर साल महंगाई भत्ते में दो बार इजाफा करती है। 2019 में सरकार ने ऐसा ही किया था। जुलाई 2019 में 17 फीसदी महंगाई भत्ता देने का का ऐलान हुआ। फिर मार्च 2020 में इसे जारी करने का आदेश जारी हुआ। मगर राज्य में सरकार बदलने और कोरोना के कारण महंगाई भत्ता नहीं दिया जा सका।
मुख्यमंत्री ने दिया था भरोसा
हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी कर्मचारियों को भरोसा दिया था कि वित्तीय स्थिति सुधरने पर महंगाई भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से चिंता न करने को कहा था। सरकार ने बाकी विभागों को आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपाय करने को भी कहा। इन उपायों में खर्च घटाना शामिल है।
अभी कितना मिल रहा महंगाई भत्ता
इस समय राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 12 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर मध्य प्रदेश सरकार के दोनों भत्तों को जोड़ा जाए तो यह 26 फीसदी बैठेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
