MP Government : मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक योजना चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम फल पौधा रोपण योजना है। प्रदेश सरकार इस योजना के तहत फल का उत्पादन करने वाले किसानों को 40 फीसदी अनुदान देती है।
फल पौधा रोपण योजना के तहत फल पौधा रोपण पर किसानों को इकाई लागत का 40 फीसदी अनुदान 60:20:20 के अनुपात में तीन साल में दिया जाता है। राज्य के सभी जिलों में यह योजना चलाई जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के सभी जिलों में फलों के उत्पादन को बढ़ावा देना है।

प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत मौसंबी, सीताफल, अमरूद, संतरा, अंगूर, बेर, चीकू, बीज से उत्पादित नींबू के उच्च और अति उच्च सघनता के ड्रिप, टिशु कल्चर पद्धति से उत्पादित अनार, स्ट्राबेरी और केला संकर बीज से उत्पादित मुनगा और पपीता के फलों के उत्पादन में अनुदान मिलता है।
इस योजना में आवेदन के लिए शर्ते की बात करें तो फिर किसानों की निजी भूमि पर यह योजना संचालित होगी। इसके साथ ही किसानों के पास सिंचाई का पर्याप्त साधन उपलब्ध हो साथ ही किसानों के पास कम से कम 0.25 हेक्टेयर और अधिक से अधिक 4 हेक्टेयर तक स्वयं की भूमि हो।
यह भी पढ़ें : MP : मध्य प्रदेश राज्य बीमारी सहायता योजना, जानिए कैसे करें आवेदन
मध्य प्रदेश सरकार की फल पौधा रोपण योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के सभी वर्गों के भूमि धारी किसानों को दिया जाएगा।
इस योजना के लिए कहा करना होगा आवेदन
इसके लिए जिले के उप/सहायक संचालक उद्यान, विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी को आवेदन दिया जा सकता है। इसके साथ ही योजना के बारे में अगर आप अधिक जानकारी लेना चाहते है तो फिर आप योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : MP Government Scheme : जानिए विधवा पेंशन योजना में कैसे करें आवेदन
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
