MP Govt : सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सीधी दौरे पर पहुंचे। मुख्य मंत्री ने जिले में चिकित्सा महा विद्यालय का भूमिपूजन किया। इस मेडिकल कॉलेज के बाद राज्य के छात्रों के लिए हर वर्ष सीधी में 100 एमबीबीएस सीट प्राप्त हो सकेंगी।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि सीधी के ग्राम नौढ़िया में मेडिकल कालेज के खुलने से सीधी जिले और उसके आस-पास के जिलों के लोग भी लाभान्वित होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेडिकल कॉलेज के बाद सीधी जिले के आस-पास से आने वाले मरीजों को तृतीयक स्तर से चिकित्सा सुविधा का फायदा भी प्राप्त हो सकेगा।
प्रदेश सरकार के मुताबिक, राज्य में अब कुल मिलाकर मेडिकल कॉलेज की संख्या 31 हो गई है, जिनमें से सीधी भी अब शामिल है।
इस दौरान मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि वर्ष 2003 के पहले प्रदेश में कुल मिलाकर 5 ही मेडिकल कॉलेज थे लेकिन अब यहां मेडिकल कॉलेज की संख्या 31 हो गई है। सीधी को मेडिकल कॉलेज मिलने के बाद छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
करोड़ों रु के विकास कार्यों की सौगात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीधी पहुंचे मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन के अलावा 38.39 करोड़ की लागत से बने सीएम राइज विद्यालय मझौली का शिलान्यास भी किया।
सीएम ने 31 करोड़ 91 लाख 81 हजार की लागत से सीएम राइज विद्यालय कुसमी और 35.56 करोड़ रु की लागत से सीएम राइज विद्यालय रामपुर नैकिन का शिलान्यास भी किया।
इसके साथ ही सीएम ने विकास के क्षेत्र में 31 करोड़ 15 हजार रु की राशि की लागत से कन्या शिक्षा परिसर कुसमी, एक करोड़ 23 लाख 20 हजार की लागत से शासकीय हाई स्कूल पांड और सीधी में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।


Click it and Unblock the Notifications