MP : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहरों की सड़कों की मरम्मत, निर्माण एवं रख-रखाव के लिये 2 हजार 990 करोड़ रु की राशि की स्वीकृति दी है। यह जानकारी गुरुवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दी।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री की तरफ से कहा गया हैं कि 2023-24 में कायाकल्प अभियान के दूसरे चरण के लिए 1 हजार 200 करोड़ रु स्वीकृत किये गये हैं और विशेष केन्द्रीय सहायता (शहरी सुधार कार्यक्रम) के मास्टर प्लान की और 18 मीटर से ज्यादा प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिये 1 हजार 200 करोड़ रु और शहरी अधो संरचना विकास निधि योजना में 590 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की गई हैं।

उन्होंने कहा कि गौरतलब है कि अभियान के पहले चरण में 350 करोड़ रु की राशि पूर्व में जारी की जा चुकी हैं। पहले चरण में स्वीकृत राशि से सड़क निर्माण के कार्य जारी हैं।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह की तरफ से बताया गया है कि कायाकल्प अभियान के दूसरे चरण में स्वीकृत राशि का 3 फीसदी अंश गुणवत्ता नियंत्रण और अन्य प्रशासनिक व्यय के लिये रखा गया है।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री की तरफ से बताया गया है कि गुणवत्ता नियंत्रण के लिये स्टेट क्वालिटी मॉनीटर नियुक्त किये गये हैं। निर्माण स्थल के कार्यों के पूर्व के जियोटेग फोटो लिये जा रहे हैं और पश्चात के जियोटेग फोटो लिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संभागवार मोबाइल टेस्ट लेब स्थापित की गई है।
उन्होंने कहा कि क्वॉलिटी को सुनिश्चित करने के लिये कार्यवार इंजीनियर्स को शुरू नामजद किया जायेगा और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह की तरफ से कहा गया कि इंजीनियर्स को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहरी अधो संरचना विकास निधि योजना में किये जाने वाले काम 5 करोड़ से कम के नहीं होंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
