MP : प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में लाड़ली बहना सम्मेलन में राज्य की महिलाओं के रोजगार के लिए एक और बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में अब टोल टैक्स नाको का संचालन बहनें करेंगी। टोल टैक्स संचालन में महिलाओं को 30 फीसदी कमीशन दिया जायेगा।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि अगर बहनें 1 लाख रु की राशि कमाकर देगी तो फिर उसको 30 प्रतिशत यानी 30 हजार रु उनकी मिलेगा। इससे बहनें सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि बहनों को आत्मनिर्भर बनाना ही मेरा लक्ष्य है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ग्वालियर में करोड़ों के विकास कार्यो की सौगात दी है साथ ही कहा कि महिलाओं का स्थान हमेशा देव तुल्य माना जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले 3 दिन से ग्वालियर में हो रही बारिश किसानों सहित अन्य लोगों में खुशियों का पैगाम लेकर आई है। इसी बीच प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंच गए।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया है।
प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान एयरपोर्ट से सीधे अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यह पर सीएम शिवराज ने लगभग 20 मिनट तक पूजा अर्चना की। उन्होंने पूरे शिव परिवार की पूजा करने के बाद परिक्रमा लगाई है।
इसके बाद प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान रथ में सवार होकर जनदर्शन यात्रा (रोड शो) के लिए निकल चुके हैं। अचलेश्वर मंदिर पर पूजा से लेकर रथ में सवार होने तक केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रहे हैं। उन्हें सड़कों पर रोड शो को काफी समर्थन मिल रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications