MP: मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राज्य के दो वर्ष 2021 और 2022 के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलों के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले लोगों को एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।
खेल अंलकरण समारोह टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि की। इसके साथ ही पुरस्कारों की संख्या बढ़ाने की भी घोषणा की साथ ही उन्होंने खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो और मेसकॉट को भी लॉन्च किया।

सीएम शिवराज ने की ये बड़ी घोषणाएं
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स और अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार की राशि दोगुनी की जाएगी। वही, चतुर्थ स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।
उन्होंने घोषणा की कि खेल अकादमी के मुख्य तकनीकी सलाहकारों आदि अमले की सेवा शर्तों को और बेहतर उपयोगी बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि उनके मानदेय में वृद्धि की जाएगी।
सीएम शिवराज ने राज्य स्तरीय खेल संघ को खेल संघों को नियमित गतिविधियों के संचालन हेतु 5 लाख रु सालाना की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने घोषणा की कि खेल विभाग के अमले की पुर्नसंरचना की जाएगी तथा महानिदेशक, खेल का पद भी सर्जित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नाथू बरखेड़ा में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल व साइक्लिंग बैलोड्रम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि खिलाड़ियों की सीटों में वृद्धि की जाएगी।
सीएम शिवराज ने घोषणा की कि एकलव्य पुरस्कार 15 से बढ़ाकर 20 किए जाएंगे। वहीं, विक्रम पुरस्कार 12 से बढ़ाकर 20 तथा विश्वामित्र पुरस्कार 3 से बढ़ाकर 5 किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि प्रत्येक विभाग में खिलाड़ी कोटे से भर्ती हेतु पद आरक्षित किए जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
