MP: मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नीमज में करीब 10 करोड़ रु की लागत से तैयार होने वाले 'भादवा माता लोक' के कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 100 करोड़ रु से ज्यादा की लागत के 15 विकास कार्यों का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सौगातें दीं।
मुख्य मंत्री ने कहा कि सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भादवा माता की कृपा से ही 'भादवा माता लोक' बन रहा है। भादवा माता नीमच जिले के साथ ही राज्य और पूरे देश में आशीर्वाद की वर्षा करें।

सूबे के मुख्य मंत्री ने कहा कि सरकार का नाम पुल, सड़क इत्यादि बनाना तो है ही, लेकिन धार्मिक स्थानों को बनाना भी हमारा काम है।
उन्होंने कहा कि भादवा माता की कृपा से प्रदेश में धार्मिक स्थलों और लोकों का निर्माण हो रहा है। सीएम शिवराज ने कहा कि हम बहुत ही भाग्यशाली है कि मैया ने हमें इन पुनीत काम के लिए चुना है। मां के चरणों में हमारा प्रणाम।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 3 हजार 200 करोड़ रु की लागत की नीमच जावद सिंचाई योजना को स्वीकृति दी है, जिससे 2.5 लाख एकड़ में सिंचाई होगी।
लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहना योजना का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि मैं कोई भी कार्यक्रम करता हूं तो कन्याओं की पूजा करके ही कोई भी कार्यक्रम की शुरुआत करता हूं, क्योंकि कन्याएं ही तो देवियां हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना के माध्यम से मैंने सभी बहनों का सम्मान किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं बहनों को पैसा नहीं दे रहा, बल्कि उनको मान-सम्मान दे रहा हूं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications