MP : सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को 66 नए दीनदयाल रसोई केंद्रों का शुभारंभ करते हुए ऐलान किया कि अब प्रदेश में लोगों को पांच रु में भरपेट भोजन मिलेगा। दीनदयाल रसोई में यह व्यवस्था होगी। भोपाल के कुशाभाउ ठाकरे कन्वेंशन हॉल में मुख्य मंत्री दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ कर रहे थे।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि अभी तक यह भोजन 10 रु थाली के मान से मिल रहा था, लेकिन आज से 5 रु थाली में नागरिक भरपेट भोजन कर पाएंगे। मुख्य मंत्री चौहान ने इस कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्रों के 38 हजार 505 आवास हीनों को पट्टे भी प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने m संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य में कोई परिवार जमीन और आवास के बगैर नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान पीएम आवास योजना के तहत नहीं बन सके, उन्हें सीएम आवास योजना के तहत घर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण में 66 नगर पालिकाओं में स्थाई रसोई केंद्रों का शुभारंभ किया जा रहा है। अब इन्हें मिलाकर राज्य में 166 दीनदयाल स्थायी रसोई केंद्र हो गए हैं। जहां पर अब पांच रु में भोजन मिलेगा।
इस मौके पर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी भगवान से प्रार्थना करें कि बारिश कर दें। उन्होंने कहा कि मैं रात भर परेशान रहा, क्योंकि पूरे अगस्त सुखा गया। सूखे के वजह से बांध भी पूरे नहीं भर पाए और बिजली की मांग भी एकदम बढ़ी, क्योंकि फसलें अगर बचाना है तो पानी देना आवश्यक है। अब तक कभी ऐसी मांग नहीं आई।
उन्होंने कहा कि हम हर तरफ से भरसक प्रयास कर रहे हैं कि चीजें बेहतर रहें, उन्होंने कहा की मैं भी भगवान से प्रार्थना करूंगा, आप भी प्रार्थना करें कि एक बार बारिश जरूर हो जाए. ताकि हम फसलें बचा सकें और बाकी व्यवस्थाएं भी बेहतर तरीके से चलती रहें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
