MP : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बड़ी घोषणा की। सीएम चौहान ने कहा कि अब सिर्फ उज्ज्वला योजना वालों को ही नहीं गैर उज्ज्वला योजना वालों को भी हमेशा 450 रु में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके लिए वे लिस्ट तैयार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, दरअसल, शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा जिले की बड़वाह विधानसभा के सनावद पहुंची। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। सीएम चौहान का यहां जोरदार स्वागत किया गया।

इसके बाद प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, बड़वाह विधायक सचिन बिरला सहित कई अन्य नेता भी रथ पर सवार हुए और रोड शो किया।
इस दौरान मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जगह-जगह स्वागत हुआ। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने भी सड़क के दोनों ओर खड़ी जनता का अभिवादन किया। सीएम शिवराज का रथ रोड शो के बाद कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचा। सीएम ने इसके बाद सभा को संबोधित किया। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं की नागरिकों को जानकारी दी।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि कैबिनेट ने तय किया है कि मुख्य मंत्री आवास योजना, पीएम आवास योजना से वंचित लोगों को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 60 फीसदी अंक लाने वाले छात्र और छात्राओं को लैपटाप देंगे। हर स्कूल के तीन बच्चों को स्कूटी भी दी जाएगी।
सीएम चौहान की तरफ से कहा गया है कि हर स्कूल में 12वीं कक्षा में टॉप 3 स्टूडेंट को स्कूटी भी दी जाएगी। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि किसी भी बड़े संस्थान जिनमें इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं। उनमें प्रदेश के गरीब भाई बहनों के बच्चों के एडमिशन लेने पर उनकी फीस भी राज्य सरकार ही भरेगी। चाहे यह बच्चे किसी भी जाति या धर्म के हो।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications