MP : सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहनों के लिए खजाना खोल दिया है। रविवार को सीएम ने लाडली बहना योजना के तहत किए गए सम्मेलन में घोषणा की कि सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर केवल 450 रु में मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने रक्षा बंधन के लिए 250 रु देने की घोषणा की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य की महिलाओं को हर महीने मिलने वाली राशि में इजाफा कर दिया है और इस राशि को बढ़ा कर 1250 रुपए कर दी है। लाडली बहना सम्मेलन में मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए आने वाले वर्ष से नई शराब नीति बनाने का ऐलान किया।

उन्होंने आरक्षण पर बढ़ी घोषणा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में महिलाओं को अभी तक 30 प्रतिशत आरक्षण मिलता था, लेकिन अगले वर्ष से यह आरक्षण बढ़ कर 35 प्रतिशत हो जाएगा।
सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं क आरक्षण 50 फीसदी किया जाएगा। मुख्य मंत्री ने कहा कि सरकारी भर्तियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बड़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं की जाएगी। बढ़े हुए बिलों को सितंबर महीने में जीरो कर दिया जायेगा। मुख्य मंत्री ने आगे कहा कि गरीब बहनों का बिजली बिल केवल 100 रु महीने ही आएगा, उसका भी इंतजाम किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि जिन बहनों के लिए रहने के लिए जमीन नहीं है उन बहनों को मुफ्त में गांव में जमीन दिया जाएगा और शहर में माफिया से खाली कराई गई जमीन पर घर बना कर उनकी रजिस्ट्री उन्हीं के नाम की जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications