MP : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मैहर को जिला बनाने की घोषणा की है। यह घोषणा मुख्य मंत्री ने अपने वर्चुअल संबोधन में किया है।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मां शारदा की पवित्र नगरी मैहर को जिला बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम आज से ही इसकी प्रोसेस आरंभ कर रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि हम मैहर के विकास में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैया के आशीर्वाद से विकास और जनकल्याण के सभी संकल्प पूर्ण होंगे।

राज्य के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट में लिखा कि आज का दिन मैहर की जनता के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि मां शारदा देवी की कृपा से मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान करके निर्देश दिए हैं कि जिला बनाने संबंधित कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करें।
इस मौके पर सांसद गणेश सिंह, मंत्री रामखेलावन पटेल, जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ता बंधुओं को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
बता दें कि विधायक नारायण त्रिपाठी मैहर को जिला बनाने की मांग कर रहे थे। अब सीएम शिवराज ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मैहर को जिला बनाने का ऐलान कर दिया है। मुख्य मंत्री ने बेहद ही जल्द कार्यवाही शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 सितंबर को चित्रकूट से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को मैहर पहुंची। यह पर मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने जिला बनाने की भी घोषणा की।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इससे पहले छिंदवाड़ा में पांढुर्णा को जिला बनाने का ऐलान किया था और उज्जैन में नागदा को जिला बनाने का ऐलान किया था। वहीं रीवा से मऊगंज को अलग कर उसे जिला बनाया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications