MP Govt : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई, इस बैठक में महूगंज को नया जिला बनाने की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ प्रदेश को कई और बड़ी सौगातें मिली है। इसके सेटेलाइट टाउन, सीएम राइज स्कूल सहित कई बड़े फैसले किए गए हैं।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की तरफ से बताया गया है कि इस बैठक में रीवा के अंतर्गत आने वाले मऊगंज को जिला बनाने का ऐलान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज की घोषणा के बाद अब प्रदेश में 55 जिले हो गए हैं।

पूर्व में नागदा को भी अलग जिला बनाने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद लगातार मऊगंज को लेकर आवाज उठ रही थी। एमपी में चुनावी एक और जिला बढ़ गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की तरफ से बताया गया है कि अमरकंटक में नीचे की तरफ सैटलाइट टाउन बनाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूबे के मुख्य मंत्री 27 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों से सीधे वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में पंचायत सचिवों के वेतनमान को लेकर की गई घोषणा को मंजूरी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें : MP : बच्चों के हृदय रोग इलाज के लिए किया MOU
सरकार को इसके लिए 178 करोड़ रु का अतिरिक्त भार आएगा। बैठक में पहली से आठवीं तक के बच्चों को गणवेश उपलब्ध कराने का भी फैसला लिया गया है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की तरफ से बताया गया है कि प्रदेश में सीएम राइस स्कूल को लेकर प्रदेश सरकार गंभीरता से कदम उठा रही है। मध्य प्रदेश में 275 सीएम राइज स्कूल बनना है। 37 स्कूलों के लिए इसके पहले डीपीआर को स्वीकृति मिल गई है। सरकार इन 37 स्कूलों पर 1 हजार 362 करोड़ करोड़ रु खर्च करेगी। वही, उसके अलावा भिंड के सैनिक स्कूल के लिए 100 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें : CM Shivraj ने जारी की लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त, रक्षा बंधन में सीएम दे सकते हैं उपहार
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
