नई दिल्ली, नवंबर 28। सैमसंग ने इस साल सितंबर में अपने पहले 200 मेगापिक्सेल (एमपी) स्मार्टफोन सेंसर को पेश किया था। मगर इसने इसे किसी फोन में यूज नहीं किया है। मगर अब ऐसा लग रहा है कि एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पहली बार 200 एमपी का कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये है लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला। मोटोरोला 200 एमपी कैमरा वाला स्मार्टफोन 2022 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि मोटोरोला के अलावा एक अन्य चीनी स्मार्टफोन निर्माता शिओमी भी अगले साल 200 एमपी कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है।
2023 में लाएगी सैमसंग
वहीं दूसरी ओर संभावना जताई गयी है कि 2023 में 200 एमपी कैमरे वाला स्मार्टफोन सैमसंग भी पेश कर सकती है। मशहूर टिपस्टर आइस यूनिवर्स के अनुसार मोटोरोला 200 एमपी कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन लाएगी। इस कंपनी के बाद नंबर शिओमी का होगा, जिसके 2022 की दूसरी छमाही में 200 एमपी कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। हालाँकि, किसी भी स्मार्टफोन निर्माता ने अभी तक स्मार्टफोन लॉन्च के बारे में कोई डिटेल नहीं दी है।
सैमसंग ISOCELL HP1 0.64μm
सैमसंग ISOCELL HP1 0.64μm पिक्सल और डायनेमिक पिक्सेल बिनिंग तकनीक के साथ उद्योग का पहला 200 एमपी इमेज सेंसर है। नए 200 एमपी ISOCELL HP1 में बेसिक पिक्सेल साइज 0.64μm है और इसमें 1/1.22-इंच सेंसर साइज है। कंपनी का दावा है कि सेंसर एक कॉम्पैक्ट पैकेज में अल्ट्रा हाई रेजोल्यूशन लाता है जो आधुनिक हैंडहेल्ड डिवाइस में आसानी से फिट हो जाता है।
चेमलियन सेल टेक्नोलॉजी
सेंसर में एक बिल्कुल नई चेमलियन सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो एक पिक्सेल-बिनिंग तकनीक है। ये पर्यावरण लाइटिंग के आधार पर 2x2 या 4x4 या फुल पिक्सेल लेआउट का उपयोग करती है। 2x2 में, सेंसर 1.28μm पिक्सेल के साथ 50 एमपी पिक्सेल बिन्ड फ़ोटो ऑफर करता है। 4x4 मोड में, सेंसर 2.65μm पिक्सेल आकार के साथ 12.4 एमपी इमेज ऑफर करता है।
वीडियोग्राफी भी शानदार
ISOCELL HP1 व्यू के मामले में मिनिमम लोसस के साथ 30 फ्रेम-प्रति-सेकंड (एफपीएस) पर 8के रेज़ॉल्यूशन की वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। आगे जानिए मोटोरोला के फोन की डिटेल।
मोटोरोला मोटो एज एक्स स्मार्टफोन
इस बीच, मोटोरोला मोटो एज एक्स स्मार्टफोन पर काम कर रही है। मोटोरोला के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 60 एमपी ओम्नीविजन ओवी60ए 0.61μm सेल्फी कैमरा सेंसर होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन के रियर में 50-मेगापिक्सल का ओम्नीविजन ओवी50ए 1/1.55-इंच का प्राइमरी कैमरा होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
