नयी दिल्ली। मोटोरोला एक शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी एक फोन खरीदने पर दूसरा फोन बिल्कुल मुफ्त दे रही है। यानी ग्राहकों को एक फोन की कीमत में दो फोन मिलेंगे। मोटोरोला ने ये ऑफर अपने रेजर मोबाइल पर पेश किया है। मोटोरोला रेजर बहुत आकर्षक फोन माना जाता है। रेजर का ऐसा शानदार स्टाइल है जो किसी अन्य फोन से मेल नहीं खाता। यह फोन फोल्डिंग डिस्प्ले के साथ आता है। इसलिए लोग रेजर हैंडसेट को काफी पसंद करते हैं। अब इसी फोन पर मोटोरोला धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने रेजर पर BOGO ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत फोन खरीदने वालों को एक की कीमत पर दो फोन दिए जाएंगे। आइये जानते हैं ऑफर की पूरी डिटेल।
10 मई तक है ऑफर
मोटोरोला के रेजर मोबाइल पर मिल रहा ये खास ऑफर 10 मई तक के लिए है। यानी ग्राहक सिर्फ 10 मई तक ही एक की कीमत पर दो रेजर फोन हासिल कर सकते हैं। ये डील सुनने में काफी शानदार है, मगर ये सबके लिए उपलब्ध नहीं है। सबसे पहले यह ऑफर केवल अमेरिका के लिए है, किसी अन्य देश के लिए नहीं। दूसरा यह ऑफर केवल Verizon नेटवर्क पर ग्राहकों के लिए लागू है। तीसरा यह सौदा 10 मई तक सिर्फ अंतिम स्टॉक तक लागू है। इस ऑफर को स्टॉक निपटाने वाला ऑफर कहा जा सकता है, मगर अमेरिकी ग्राहकों के लिए ये गोल्डन चांस है।
भारत में कब से शुरू होगी बिक्री
भारत में रेजर हैंडसेट की बिक्री 8 मई से शुरू होने जा रही है और मोटोरोला इंडिया के पास इस वक्त कई लॉन्च ऑफ़र हैं, जिनमें एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट शामिल है। भारत में रेजर 1,24,999 रुपये की कीमत पर मिलेगा, जिससे यह देश का सबसे महंगा स्मार्टफोन मोटोरोला बन गया है। हालाँकि यह मोटो जेड सीरीज के बाद ब्रांड का सबसे एडवांस्ड फोन है। रेजर इस समय फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और वो भी सिर्फ नॉयर ब्लैक कलर में। जहां तक मोटोरोला के दमदार बोगो ऑफर का सवाल है तो भारत में फिलहाल ऐसे किसी ऑफर की कोई खबर नहीं है।
क्या हैं रेजर के फीचर्स
रेज़र के अपनी कैटेगरी में कुछ खास फीचर्स है, जिसमें इसके 2.7 इंच के क्विक व्यू डिस्प्ले शामिल हैं जो केवल शो आइकॉन्स से अधिक है। आप इसकी क्विक व्यू डिस्प्ले पर मैसेज देख सकते हैं और जवाब भी दे सकते हैं। साथ ही म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं और मैन कैमरे के साथ सेल्फी लेते समय इसे व्यूफाइंडर के रूप में इस्तेमाल भी कर सकते हैं। रेजर में 6.3 इंच की ओलेड डिस्प्ले है, जो डिस्प्ले पर एक स्थायी क्रीज से बचने के लिए एक स्मार्ट सिस्टम पर निर्भर है। इस फोन को फोल्ड करें तो इसमें 2.7 इंच की सेकंडरी डिस्प्ले भी है। रेजर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सेल केमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सेल का सेकंडरी कैमरा भी है। नये स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। एक खास बात और कि इस फोन की बनावट काफी पेचीदा है। इसलिए इस फोन को रिपेयर करना काफी मुश्किल है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
