नई दिल्ली, जुलाई 18। यदि आपके घर में एक से अधिक व्हीकल्स है। तो इस एक ही मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी में आपकी सभी गाड़िया कवर होंगी। इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (आईआरडीएआई) ने जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को मोटर फ्लोटर पॉलिसी बेचने की मंजूरी दे दी है। आईआरडीएआई ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है। कि व्यक्ति अपनी हर गाड़ी के लिए अलग-अलग बीमा पॉलिसी खरीदने की जगह फ्लोटर पॉलिसीज पर्चेस कर सकता है। यह पॉलिसी मेडीक्लेम की फ्लोटर पॉलिसी की जैसे है।
खर्चों में कमी
फ्लोटर पॉलिसी शुरू होने से बीमा में होने वाले खर्चों में कमी आने की उम्मीद है। अभी एक फैमिली के लोगो का अलग-अलग हेल्थ इंश्योरेंस कराने पर जो खर्च आता है, वह फ्लोटर मेडीक्लेम पॉलिसी के मुकाबले ज्यादा होता है। व्हीकल्स के मामले में भी ऐसा होने की उम्मीद है।
एक पॉलिसी में आप 5 गाड़ियों का इंश्योरेंस
आप मोटर फ्लोटर पॉलिसी तब ही खरीद सकते है जब सभी गाड़ी एक ही व्यक्ति के नाम से रजिस्टर्ड हो। एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने बताया कि एक पॉलिसी में आप 5 गाड़ियों का इंश्योरेंस करवा सकते है। जिससे आपको अलग-अलग गाड़ियों के बीमा की अलग-अलग एक्सपायरी डेट और अलग-अलग प्रीमियम याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। एक से ज्यादा गाडियां होने पर उनके बीमा की एक्सपायरी की तारीख याद रखना मुश्किल होता है। इससे कई बार बीमा लैप्स कर जाता है। मोटर फ्लोटर पॉलिसी में सबसे अधिक आईडीवी (इंस्योर्ड डिक्लर्ड वैल्यू) वाली व्हीकल प्राइमरी व्हीकल होगी। इस पॉलिसी के तहत आने वाली बाकी गाड़ियों को सेकेंडरी व्हीकल माना जाएगा।
इंश्योरेंस कंपनियां पॉलिसी के नियम एवं शर्ते पेश करेंगी
एक्सपर्ट्स कह रहे है कि आईआरडीएआई के जनरल इंश्योरेंस कंपनियां मोटर फ्लोटर पॉलिसी के नियम एवं शर्तों पेश करेंगी। माना जा रहा है कि यह पॉलिसी कस्टमर के बीच में काफी लोकप्रिय साबित होंगी। अब मध्यम वर्गीय परिवारों में एक से ज्यादा वाहन होना आम बात है। फ्लोटर मोटर पॉलिसी का प्रीमियम कम होने से ग्राहक इसमें उत्सुकता दिखा सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
