Motilal Oswal Top 5 Picks; Stocks To Buy And Sell: शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से जारी भारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक असमंजस की स्थिति में हैं कि क्या खरीदें और क्या बेंचे। ऐसे में यदि आप भी इसी स्थिति से गुजर रहे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
दरअसल, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कुल पांच शेयरों पर राय साझा की है। इन पांच शेयरों में से चार शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की सलाह दी है, जबकि एक शेयर पर बिकवाली की सिफारिश की है। यदि आप निवेश की रणनीति बना रहे हैं तो मोतीलाल ओसवाल की यह राय आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इन पांच शेयरों के बारे में...
Stocks To BUY: इन 4 शेयरों में खरीदारी की राय
Inox Wind Share Price TARGET
मोतीलाल ओसवाल Inox Wind के शेयर पर बुलिश है और खरीदारी की सलाह दी है। इसके लिए ₹190 का टारगेट प्राइस दिया है। वर्तमान शेयर मूल्य लगभग ₹149 है, जो निवेशकों को 28% तक का रिटर्न दिला सकता है। पिछले एक साल में यह शेयर 22% गिरा है, लेकिन अब इसमें तेजी की उम्मीद है।

DCB Bank Share Price Target
DCB बैंक के शेयर पर मोतीलाल ओसवाल बुलिश है। फर्म ने इस बैंकिंग स्टॉक के लिए ₹210 का मजबूत टारगेट प्राइस दिया है। निवेशकों को इस शेयर में निवेश करने पर 20% तक का रिटर्न मिल सकता है। पिछले एक साल में यह शेयर 60% से अधिक चढ़ा है, और आगे भी इसमें वृद्धि की संभावना है।
VIP Industries Share Price Target
VIP इंडस्ट्रीज के शेयर पर भी मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की सलाह दी है, जिसका टारगेट प्राइस ₹490 है। ब्रोकरेज फर्म को इस शेयर पर भरोसा है, और निवेशकों को इसमें निवेश पर 23% तक का रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, पिछले एक साल में इस शेयर में 16% की गिरावट आई है।
DreamFolks Share Price Target
मोतीलाल ओसवाल ने DreamFolks के स्टॉक पर भी खरीदारी की सिफारिश की है, जिसका टारगेट प्राइस ₹140 है। ब्रोकरेज के अनुसार, वर्तमान में शेयर का भाव ₹210 है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पिछले एक साल में इस शेयर में 70% की बड़ी गिरावट आई है।
मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर में दी बिकवाली का राय
TATA Motors Passenger Vehicles Share Price Target
मोतीलाल ओसवाल ने टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर पर बिकवाली की सलाह देते हुए ₹312 का टारगेट प्राइस दिया है। वर्तमान में, शेयर की कीमत ₹391 के आसपास है। ऐसे में इसमें लगभग 20% की गिरावट आने की संभावना है। जिन निवेशकों के पास यह स्टॉक है, वे मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट पर अपना निर्णय ले सकते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
