Motilal Oswal Advice: आज शेयर मार्केट की गिरावट के साथ शुरुआत हुई। शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स लगभग 180.87 अंक की गिरावट के साथ 65801.61 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी की अगर हम बात करें तो फिर एनएसई की निफ्टी 38.70 अंक की गिरावट के साथ 19726.50 अंक के स्तर पर खुला।
आज शुरुआत में बीएसई में कुल 1 हजार 881 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। शुक्रवार को आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से लगभग 1 हजार 227 शेयर तेजी के साथ खुलीं और 518 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 136 कंपनियों के शेयरों की बात करें तो फिर 136 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

निफ्टी आउटलुक
मोतीलाल ओसवाल के प्रमुख - रिटेल रिसर्च सिद्धार्थ खेमका और डेरिवेटिव और तकनीकी विश्लेषक चंदन तापड़िया की तरफ से कहा गया है कि निफ्टी को तत्काल सपोर्ट 19650 और फिर 19550 जोन पर हैं। जबकि प्रतिरोध 19850 और फिर 20000 जोन पर हैं। अब इसे 19850 और फिर 20000 जोन की ओर बढ़ने के लिए 19750 जोन से ऊपर रहना होगा, जबकि समर्थन की बात करें तो फिर समर्थन 19650 और फिर 19550 जोन पर रखा गया है।
बैंक निफ्टी आउटलुक
मोतीलाल ओसवाल के प्रमुख - रिटेल रिसर्च सिद्धार्थ खेमका और डेरिवेटिव और तकनीकी विश्लेषक चंदन तापड़िया की तरफ से कहा गया है कि बैंक निफ्टी को 43750 और फिर 43500 जोन पर समर्थन हैं। जबकि 44444 और फिर 44750 जोन पर प्रतिरोध हैं। अब इसे 44444 और फिर 44750 जोन की ओर बढ़ने के लिए 44044 जोन से ऊपर बने रहना होगा, जबकि नीचे की ओर सपोर्ट 43750 और फिर 43500 के स्तर पर देखा जा रहा है।
आज खरीदने के लिए शेयर
शुक्रवार को मोतीलाल ओसवाल के प्रमुख रिटेल रिसर्च सिद्धार्थ खेमका और डेरिवेटिव और तकनीकी विश्लेषक चंदन तापड़िया ने 2 स्टॉक्स को खरीदने या बेचने की सिफारिश की है।
टेक्निकल पिक
सन फार्मा : खरीदें सीएमपी : 1189 टारगेट : 1240 एसएल : 1165 अवधि : 2-3 दिन
सन फार्मा ओवर आॅल तेजी में है और दैनिक चार्ट पर एक रेंज ब्रेकआउट दिया है। 4 तरफ खरीदारी दिख रही है। फार्मा इंडेक्स जो जारी तेजी को सपोर्ट करेगा। इसने दैनिक चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाई अब तक का उच्चतम दैनिक समापन दिया। गति संकेतक आरएसआई की बात करें तो फिर गति संकेतक आरएसआई सकारात्मक रूप से रखा गया है और समर्थन धीरे-धीरे उच्चतर स्थानांतरित हो रहे हैं।
फंडामेंटल पिक
अल्ट्राटेक सीमेंट : खरीदे सीएमपी : 8775 टीपी : 10090
बढ़ती अमेरिकी इन्वेंटरी, ओपेक+ से स्वस्थ आपूर्ति और कमजोर ग्लोबल डिमांड के वजह ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी गिरकर करीब 5 महीने के निचले स्तर पर आ गया। यह अल्ट्राटेक सीमेंट जैसी सीमेंट कंपनियों के लिए बेहतर संकेत है।
नोट: ऊपर दी गई सिफारिशें मार्केट विश्लेषकों द्वारा की गई हैं और न तो लेखक और न ही ग्रेनियम इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज ने इसकी सलाह दी है। इस आलेख पर आधारित निर्णयों के परिणामस्वरूप होने वाले किसी भी नुकसान के लिए लेखक, न ही ब्रोकरेज फर्म और न ही ग्रेनियम उत्तरदायी होंगे। Goodreturns.in उपयोगकर्ताओं को कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श करने की सलाह देता है।
यह भी पढ़ें: Wooden Furniture Business कराएगा मोटा मुनाफा, ऐसे करें शुरू


Click it and Unblock the Notifications