Mothers Day : मां को दें ये खास गिफ्ट, उनका फ्यूचर हो रहेगा सेफ

नई दिल्ली, मई 9। आज देश भर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। आज के दिन अधिकतर लोग अपनी मां के लिए बेस्ट गिफ्ट खोज रहे होंगे। इन लोगों में आप भी शामिल हो सकते हैं। मगर क्या आपने सोचा है कि पारंपरिक गिफ्ट (जैसे कि कपड़े, स्मार्टफोन आदि) केवल कुछ समय के लिए ही फायदेमंद होते हैं। इसलिए इस मदर्स डे पर अपनी माँ को ऐसे गिफ्ट के बजाय कुछ स्पेशल तोहफा दीजिए, जिससे उनका फ्यूचर सेफ हो जाए और वे आर्थिक तौर पर मजबूत रहें। अगर आपको ऐसे गिफ्ट की जानकारी नहीं है तो हम आपकी मदद करेंगे। यहां हम आपको 5 ऐसे फाइनेंशियल गिफ्ट की जानकारी देंगे, जो आज आप अपनी मां को दे सकते हैं।

फाइनेंशियल एडवाइजर

फाइनेंशियल एडवाइजर

यदि आपकी मां पहले से एक फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद नहीं लेतीं तो उन्हें एक फाइनेंशियल एडवाइजर की सर्विस दीजिए। एक फाइनेंशियल एडवाइजर आपकी मां को उनके फाइनेंशियल पोर्टफोलियो का मैनेजमेंट करने में मदद कर सकता है। साथ ही वे रिटायरमेंट टार्गेट को जल्द से जल्द हासिल करने के लिए उनके पैसे का उपयोग बेहतर तरीके से करने में मदद कर सकता है।

शेयर या म्यूचुअल फंड

शेयर या म्यूचुअल फंड

यदि आपकी माँ को निवेश करने में रुचि है, तो उन्हें उनके पसंदीदा कंपनी के शेयर बतौर गिफ्ट देना एक बहुत ही दिलचस्प आइडिया हो सकता है। भले ही वह एक उत्सुक निवेशक न हो, मगर अच्छी क्वालिटी वाले इक्विटी स्टॉक भविष्य में हाई रिटर्न दे सकते हैं। आप शेयरों को सीधे उनके डीमैट खाते में ट्रांसफर करके गिफ्ट दे सकते हैं। म्यूचुअल फंड इकाइयों को ट्रांसफर नहीं किया जा सका। इसलिए म्यूचुअल फंड का गिफ्ट देने का सही तरीका है ये है कि आप उनके खाते में फंड ट्रांसफर करें और उनकी ओर से फंड खरीदें।

गॉल्ड बॉन्ड

गॉल्ड बॉन्ड

यदि आप अपनी माता को बढ़िया रिटर्न दिलाना चाहते हैं, तो फिजिकल सोने के बजाय, गोल्ड बॉन्ड के रूप में सोने का गिफ्ट दीजिए। गोल्ड बॉन्ड की कीमतों में तेजी की उम्मीद है। वैश्विक अनिश्चितता सोने की कीमतों को और बढ़ाएगी। इसके अलावा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के अनुसार पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बॉन्ड गिफ्ट या ट्रांसफर किया जा सकता है। तो गोल्ड बॉन्ड्स मदर्स डे पर आपकी मां के लिए एक अच्छा गिफ्ट आइडिया हो सकता है।

हेल्थ इंश्योरेंस

हेल्थ इंश्योरेंस

अपनी मां को एक हेल्थ कवर देने से उनके फाइनेंस पर बिना किसी दबाव के जरूरत पड़ने पर उन्हें बेस्ट मेडिकल हेल्थकेयर की सुविधा मिलेगी। भारतीय बाजार में इस समय ढेरों-ढेर हेल्थकेयर योजनाएं हैं। इनमें कई पूरे परिवार को कवर करने वाली योजनाएं भी हैं। हालांकि यदि आपकी माँ की उम्र 50 वर्ष से अधिक है, तो ऑप्शन सीमित हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि कई कंपनियां अब विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार की गई मेडिक्लेम पॉलिसी लेकर आ रही हैं।

सीनियर सिटीजेन सेविंग स्कीम

सीनियर सिटीजेन सेविंग स्कीम

यदि आपकी माँ वर्किंग रहीं और अब उनकी 60 वर्ष से अधिक है, तो आप उन्हें वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) का भी गिफ्ट दे सकते हैं। एससीएसएस एक सरकारी योजना है, जिस पर सालाना 7.40 फीसदी रिटर्न मिलता है। यह खाता खोलने की तारीख से पांच साल के बाद मैच्योर होता है, लेकिन आप इसे अतिरिक्त तीन साल के लिए बढ़ा सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+