Post Office Scheme Mother's Day Gift 2025: मदर्स डे को खास बनाने के लिए इस बार आप अपनी मां के लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश को शुरु करके बढ़िया तोहफा दे सकती है। पोस्ट ऑफिस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर पैसे सुरक्षित रहते हैं क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं होता है और रिटर्न भी फिक्स्ड रहता है। इस बार मदर्स डे पर आप इन पोस्ट ऑफिस स्कीम में अपनी मां के लिए निवेश शुरु कर सकते हैं।

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (Mother's Day 2025 Gift Ideas)
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में निवेश करने पर आपको सालाना 7.7% ब्याज मिलता है और साथ ही टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। इस स्कीम में 5 साल के लिए निवेश करना होता है। इसमें आप कम से कम ₹1000 से निवेश शुरू कर सकते हैं और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। यह खाता आप अकेले अपनी मां के लिए, किसी नाबालिग के नाम पर या तीन वयस्कों के नाम पर जॉइंट रूप से भी खुलवा सकते हैं। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का होता है और इससे पहले पैसे नहीं निकाले जा सकते। NSC खाता आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आसानी से खुलवा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Mother's Day 2025)
सीनियर सिटीजन इस स्कीम में निवेश करके सिर्फ पांच साल में लाखों रुपये का ब्याज कमा सकते हैं। फिलहाल सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) पर 8.2% की दर से ब्याज मिल रहा है। इस योजना में निवेश की शुरुआत केवल ₹1000 से की जा सकती है, जबकि अधिकतम ₹30 लाख तक का निवेश किया जा सकता है। यह स्कीम खासतौर पर रिटायर्ड लोगों के लिए एक सुरक्षित और स्थिर आय का जरिया मानी जाती है।
किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र (KVP) एक ऐसी बचत योजना है जिसमें एकमुश्त राशि निवेश की जाती है। इस स्कीम में आप कम से कम ₹1000 से निवेश शुरू कर सकते हैं, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। किसान विकास पत्र पर फिलहाल 7.5% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 115 महीने, यानी 9 साल 7 महीने है। तय समय पर यह योजना आपकी निवेश की गई राशि को लगभग दोगुना कर देती है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, जिसे फिक्स्ड डिपॉजिट भी कहते हैं। यह स्कीम 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए उपलब्ध है, और हर अवधि पर ब्याज दर अलग होती है-1 साल पर 6.9%, 2 और 3 साल पर 7%, और 5 साल की डिपॉजिट पर 7.5% ब्याज मिलता है। खास बात यह है कि 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। इस स्कीम में आप कम से कम ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं, और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम उन सभी मां के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो हर महीने तय आय चाहती हैं, जैसे वो रिटायर हो चुकी हैं या वे जिनकी आय का कोई दूसरा स्थायी स्रोत नहीं है। इस योजना में 7.4% की सालाना ब्याज दर मिलती है और इसकी अवधि 5 साल की होती है। इसमें आप कम से कम ₹1,000 और सिंगल अकाउंट में अधिकतम ₹9 लाख, जबकि जॉइंट अकाउंट में ₹18 लाख तक निवेश कर सकते हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि इसका ब्याज हर महीने आपके बैंक खाते में जमा हो जाता है, जिससे आपको हर महीने निश्चित आमदनी मिलती है। हालांकि, इस स्कीम में टैक्स में कोई छूट नहीं मिलती। इस योजना का फायदा उठाने के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर केवाईसी डॉक्यूमेंट्स और निवेश की रकम जमा करनी होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications