Mothers Day 2024: मां हमारी पहली गुरु, दोस्त और कक्षा होती है. निस्वार्थ प्रेम के साथ हमेशा साथ खड़ी रहने वाली मां के सम्मान के लिए आज के मदर्स डे मनाया जाता है. इसके जरिए दुनियाभर में हर बेटा या बेटी अपनी मां के लिए कुछ करने की मंशा रखता है. इस दिन को स्पेशल फील कराने के लिए हर प्रयास किया जाता है. प्यारी मां से दूर रहने या फिर उनको मैसेज के जरिए मदर्स डे की बधाई देना चाहते हैं तो कुछ चुनिंदा पंक्तियां हैं जो खास मां के लिए समर्पित हैं...
तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी गुरु, मेरी रक्षक हो
इसलिए आप हमेशा हमारे दिल के पास रहती हो.
Happy Mother's Day 2024
जिंदगी की पहली टीचर होती है मां
जिंदगी की पहली दोस्त होती है मां
जिंदगी भी मां क्योंकि,
जिंदगी देने वाली भी होती है मां,
हैप्पी मदर्स डे 2024

सारी दुनिया देख ली आंखों से
लेकिन सुकून मिला मां बस तेरे आंचल में,
हैप्पी मदर्स डे 2024
मां शब्दों से परे है, मां एक एहसास है
जिसके बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है,
Happy Mother's Day 2024
दुआ देने वाले कई लोग होते हैं
लेकिन दिल से दुआ देने वाली सिर्फ मां होती है,
हैप्पी मदर्स डे 2024
वह मां ही है जिसके रहते जिंदगी में कोई गम नहीं है
दुनिया साथ दे या न दे
मां का प्यार कभी कम नहीं होता,
Happy Mother's Day 2024
मिलने को तो हजारों लोग मिल जाएंगे
लेकिन मां जैसा अनमोल रत्न दोबारा नहीं मिलता
इसे हमेशा संभाल कर रखना, क्योंकि मां बोलने का दोबारा अवसर कभी नहीं मिलता,
हैप्पी मदर्स डे 2024
क्यों मनाया जाता है Happy Mother's Day
एना जार्विस ने वेस्ट वर्जीनिया के ग्राफ्टन के चर्च में 12 मई 1907 को अपनी मां की याद में ग्राफ्टन, वेस्ट वर्जीनिया के एक चर्च में एक सभा आयोजित की. अगले 5 साल के अंदर अमेरिका के लगभग हर राज्य में ये दिन मनाया जाने लगा. ये बात 20वीं सदी की है. फिलाडेल्फिया में रहने वाली एक बेटी एना जार्विस की मां ने अपना जीवन महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और गुलामी हटाने की वकालत करते हुए बिताया था. साल 1905 में उनकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद एना ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का फैसला किया.
मई दूसरे हफ्ते में क्यों मनाया जाता है ये दिन
फिर 1914 में अमेरिकी प्रेसिडेंट वूड्रो विल्सन ने इस दिन को नेशनल हॉलिडे घोषित कर दिया. इसके तहत मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में मनाने के लिए उन्होंने एक उद्घोषणा पर हस्ताक्षर किए. मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाए जाने की वजह प्राचीन ग्रीक और रोमन परंपरा भी है. क्योंकि वसंत के त्योहारों के दौरान यहां लोग अपनी मां को उनकी ममता और बलिदान के लिए धन्यवाद देते हैं.
मां के सम्मान में एना का पहला समारोह काफी सफल रहा. एना ने वहां उपस्थित सभी महिलाओं को अपनी मां का पसंदीदा फूल सफेद कारनेशन दिया. तब से ही व्हाइट कारनेशन मदर्स डे का प्रतीक बन गया है, जो पवित्रता और प्रेम के लिए जाना जाता है, तो आपको भी हैप्पी मदर्स डे...
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
