Digital Gold Investment For Mother: हर भारतीय महिला को सोने के गहने खरीदना और पहनना बहुत पसंद होता। आपकी मां भी अलग-अलग तरह के गोल्ड ज्वैलरी खरीदना पसंद करती होंगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सिर्फ एक रुपए में भी गोल्ड खरीदकर अपनी मां को इस बार मदर्स डे पर गिफ्ट कर सकते हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कैसे हो सकता है? जी हां, ऐसा बिलकुल मुमकिन है। आप डिजिटल गोल्ड खरीद कर अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं।
इसे खरीदने के सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे हैं। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

बेहद आसानी से कर सकते हैं इसमें निवेश
डिजिटल गोल्ड बेहद आसान से निवेश कर सकते हैं और इसमें आप केवल 1 रुपए से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
आपको बता दें कि डिजिटल गोल्ड न केवल सुरक्षित है बल्कि इसमें फिजिकल गोल्ड के मुकाबले की तुलना में इसे खरीदना और बेचना भी आसान होता है।
1 रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश
डिजिटल गोल्ड में आप मिनिमम 1 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। मार्केट में भाव को देखते हुए आप जब खरीद-बिक्री कर सकते हैं।
डिजिटल गोल्ड ऑनलाइन सोना खरीदने का तरीका है जिससे आप गोल्ड ETFs, गोल्ड सेविंग फंड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में खरीदारी कर सकते हैं।
भारत में मुख्य रूप से MMTC-PAMP India Pvt. Ltd, Augmont Gold Ltd और Digital Gold India Pvt Ltd अपने सेफगोल्ड ब्रांड के साथ डिजिटल गोल्ड ऑफर करती हैं।
डिजिटल गोल्ड खरीदने के फायदे
आप इसमें सबसे कम पैसे महज 1 रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में कन्वर्ट करने का भी ऑप्शन होता है जैसे इसे सोने के सिक्कों, बारों या अपनी पसंद के किसी भी रूप में बदला जा सकता है।
डिजिटल गोल्ड में निवेश का एक और फायदा यह भी है कि आपको गोल्ड की कीमतों पर तुरंत अपडेट मिलता है। कस्टमर रीयल-टाइम मार्केट अपडेट के आधार पर गोल्ड खरीद या बेच सकता है।
इसके अलावा डिजिटल गोल्ड इंश्योर्ड और सेक्योर्ड वॉल्ट्स में सेलर की ओर से स्टोर किया जाता है। साथ ही इसके लिए कस्टमर को कोई चार्ज नहीं देना होता है।
वहीं, अगर आपके पास डिजिटल गोल्ड है, तो आप ऑनलाइन लोन के लिए इसे कोलेटरल के तौर पर बतौर एसेट इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिजिटल गोल्ड में कोई लॉक-इन पीरियड भी नहीं होता है। डिजिटल गोल्ड को 24/7 ऑनलाइन खरीदा/बेचा जा सकता है।
कौन नहीं खरीद सकता है डिजिटल गोल्ड?
भारत में एक नाबालिग अकाउंट होल्डर और बिना NRO खाते वाला NRI ग्राहक, डिजिटल गोल्ड नहीं खरीद सकता है।
इनके अलावा भारत में कोई भी व्यक्ति डिजिटल गोल्ड खरीद सकता है। ध्यान रखें कि डिजिटल सोना खरीदने के लिए व्यक्ति के पास बचत खाता(savings account)या चालू खाता(current account) होना चाहिए।
आप बेहद आसानी से डिजिटल गोल्ड को Google Pay और PhonePe जैसे पॉपुलर ऐप्स के जरिए भी खरीद सकते हैं। तो देर किस बात की इस बार अपनी मां को डिजिटल गोल्ड गिफ्ट करके एक नई शुरुआत करें।
More From GoodReturns

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित



Click it and Unblock the Notifications