Mother Dairy Milk Price Hike News: आम आदमी की जेब पर महंंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमूल का दूध पीने वालों को जोर का झटका लगा था क्योंकि दूध दो रुपये महंगा हो चुका है। अब अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी है।

मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध के लिए अब आपको अपनी जेब से ज्यादा पैसे भरने पड़ेंगे। कीमतों में 2 रुपये का इजाफा किया गया है। दाम बढ़ने की वजह उत्पाद लागत में इजाफा है।
महंगा हो गया मदर डेयरी का दूध
मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस बारे में मदर डेयरी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी कि 'हम सिर्फ फुल क्रीम और गाय के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा रहे हैं। नई कीमतें 16 अक्टूबर 2022 से लागू होंगी।' फेस्टिव सीजन होने पर दूध महंगा होने से आम जनता के बजट पर काफी असर पड़ेगा।
पहले अमूल ने दूध के अलग-अलग वैरियंट्स के दाम बढ़ाए थे और अब मदर डेयरी की ओर से दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
MRP में बढ़ गया इतना दाम
दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 68 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। टोंड और दूध की कीमत 56 रुपये और डबल-टोंड की कीमत 50 रुपये प्रति लीटर होगी।
वहीं, भैंस के दूध की कीमत 72 रुपये और और गाय के दूध की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। टोकन मिल्क 54 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा।
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में दूध की खरीद के लिए अधिक कीमत चुकाने के बावजूद, उपभोक्ता कीमतों को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा, पूरे देश में गर्मी का तनाव अभूतपूर्व रहा है और इससे दूध उत्पादन पर और असर पड़ने की संभावना है।
मदर डेयरी कंपनी ने दी ये जानकारी
कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि कृषि उत्पादों की कीमतों में वृद्धि का आंशिक लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है, जिसमें 3-4 प्रतिशत का प्रभावी बदलाव किया गया है, जिससे दूध उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों की रक्षा भी हो रही है।
मदर डेयरी ने इससे पहले पिछले साल भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। लागत में वृद्धि की भरपाई के लिए कीमतों में यह इजाफा किया गया था और आज फिर से कीमतों में इजाफा हुआ है।
दूध का भारतीय परिवारों में काफी अधिक उपयोग होता है। इसलिए कीमतों में यह बढ़ोतरी लोगों के बजट को प्रभावित करेगी।
अमूल दूध ने इतनी बढ़ाई कीमतें
अमूल गोल्ड के एक लीटर दूध का पैकेट 2 रुपए ज्यादा महंगा हो गया है। अब एक लीटर अमूल गोल्ड दूध 66 रुपए हो गया है और इसमें प्रति लीटर 2 रुपये का इजाफा यानी एमआरपी पर 3 से 4% का इजाफा होगा।
अमूल ने दूध की कीमतों में वृद्धि से दूध उत्पादकों को फायदा होगा और इससे ज्यादा उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।
गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के अनुसार सदस्य संघों ने भी पिछले एक साल में किसानों के मूल्य में लगभग 6-8 प्रतिशत की वृद्धि की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications