
Mother Dairy Milk Price : मदर डेयरी ने आज सोमवार 26 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में दूध की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की की गयी है। बढ़े हुए रेट 27 दिसंबर से लागू होंगे। ये भी बता दें कि फुल-क्रीम, टोन्ड और डबल-टोन वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है। मदर डेयरी की तरफ से गाय के दूध और टोकन दूध की कीमतों में कोई बदलाव (बढ़ोतरी) नहीं की गयी है।
2022 में पांचवी बार बढ़ाए दाम
मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रति दिन 30 लाख लीटर से अधिक मात्रा में दूध की सप्लाई करती है। इतनी सप्लाई के साथ यह इस क्षेत्र की प्रमुख दूध सप्लायर में से एक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मदर डेयरी ने 2022 में अब ये पांचवी बार दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी ने 2022 खत्म होते होते भी एक बार फिर से दाम बढ़ा दिए।
जानिए कितने हो गए दाम
मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत दो रुपये बढ़ा कर 66 रुपये प्रति लीटर कर दी है। वहीं टोंड दूध की कीमत 51 रुपये प्रति लीटर से बढ़ा कर 53 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इसी तरह डबल टोंड दूध की कीमत 45 रुपये प्रति लीटर से बढ़ा कर 47 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि मदर डेयरी ने गाय के दूध और टोकन (बल्क वेंडेड) दूध के वेरिएंट की कीमतें नहीं बढ़ाने का फैसला किया। पर जाहिर है कि जिन वेरिएंट के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है, उससे घरेलू बजट प्रभावित होगा।
क्यों बढ़े दाम
मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे इसने डेयरी किसानों से कच्चे दूध की खरीद लागत में वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया। कंपनी ने कहा है कि यह साल डेयरी इंडस्ट्री के लिए एक अभूतपूर्व साल रहा है। त्योहारों के बाद भी उपभोक्ताओं और संस्थानों दोनों ओर से दूध और दूध उत्पादों की मांग में जोरदार वृद्धि देखी जा रही है। वहीं जैसा अनुमान था दिवाली के बाद कच्चे दूध की खरीदारी में भी वृद्धि नहीं हुई है।
कितनी हुई बढ़ोतरी
कच्चे दूध की खरीदारी कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके पीछे उच्च लागत और हीटवेव अहम कारण रहे। कच्चे दूध की कीमतों पर यह दबाव पूरी इंडस्ट्री में देखा जा रहा है। नतीजे में उपभोक्ता कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। इस प्रभाव को कम करने के लिए उपभोक्ता कीमतों को बढ़ाया जा रहा है। अब दिल्ली एनसीआर में 27 दिसंबर, 2022 से नये रेट प्रभावी होंगे।
किसानों को कितना भुगतान
मदर डेयरी उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान की जाने वाली कीमतों का लगभग 75-80 प्रतिशत दूध उत्पादकों को देती है। कंपनी ने चालू कैलेंडर वर्ष में कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की है। पिछली बार बढ़ोतरी 21 नवंबर को हुई थी, जब इसने दिल्ली-एनसीआर के बाजार में फुल क्रीम दूध की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications