नई दिल्ली, दिसंबर 25। साल 2021 बस खत्म होने को है। दिसंबर के केवल 6 ही दिन बचे हैं। 6 दिन बाद नया साल 2022 शुरू हो जाएगा। इस साल कई कारें मार्केट में आईं। साथ ही कार निर्माता कंपनियों ने कुछ पुरानी कारों के नये अपडेटेड वर्जन भी पेश किए। यदि आप जानना चाहते हैं कि इस साल कौन सी कारें सबसे अधिक बिकीं, तो आप सही खबर पर हैं। हम आपको जानकारी देंगे कि इस साल में कौन सी 5 कारें सर्वाधिक बिकी हैं।
मारुति का रहा दबदबा
बता दें कि मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। हर महीने जो टॉप 10 बिकने वाली कारें होती हैं, उनमें मारुति की 6-7 गाड़ियां होती हैं। अब 2021 की जो सबसे अधिक बिकने वाली 5 कारें हैं उनमें पांचों कारें मारुति की हैं। यदि आप सबसे अधिक बिकने वाली कार के मद्देनजर अपनी नयी कार खरीदना चाहते हैं तो आगे लिस्ट चेक करें।
मारुति सुजुकी वेगनआर
इस लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति सुजुकी वेगनआर है। 2021 में सबसे अधिक बिकने वाली कार मारुति सुजुकी वेगनआर रही है। 2021 में मारुति सुजुकी वेगनआर की 1.74 लाख से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। इस कार की शुरुआती कीमत 4.93 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। बता दें कि वेगनआर का पेट्रोल इंजन 1197 सीसी का है, जो 21.79 किमी तक का माइलेज दे सकती है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
लिस्ट में दूसरे नंबर पर है मारुति सुजुकी ऑल्टो। मारुति सुजुकी ऑल्टो भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। इस कार की कीमत 3.15 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। ये कार पेट्रोल के साथ सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है। 2021 में मारुति सुजुकी अपनी ऑल्टो की करीब 1.62 लाख यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है।
मारुति सुजुकी बलेनो
2021 में जो कारें सबसे अधिक बिकी हैं, उनमें मारुति सुजुकी बलेनो तीसरे नंबर पर रही। बलेनो को आप 5.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। बता दें कि यह कार 1197 सीसी के इंजन से लैस है। ये कार 88.5 बीएचपी की अधिकतम पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है। 2021 में बलेनो की लगभग 1.55 लाख यूनिट बिकी हैं।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट हमारी लिस्ट में चौथे नंबर पर है। ये कार भी इस साल खूब बिकी। बल्कि मारुति सुजुकी स्विफ्ट ऐसी कार रही है, जो कई बार महीने में सबसे अधिक बिकने वाली कार भी बन कर सामने आई। मारुति सुजुकी स्विफ्ट 5.85 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इस कार में 1197 सीसी का इंजन है। 2021 में मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट की करीब 1.51 लाख यूनिट्स बेची हैं।
मारुति सुजुकी ईको
मारुति सुजुकी ईको हमारी लिस्ट में पांचवे नंबर पर रही। मारुति सुजुकी ईको ऐसी कार है, जो लगभग हर महीने में सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों में शामिल होती है। ईको एक 7 सीटों वाली कार है। मारुति ने इस कार की लगभग 2021 में 1 लाख यूनिट की बिक्री की है। ये कार आपको 4.38 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications