मिडकैप और स्मालकैप में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। मॉर्गन स्टैनले ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सेंसेक्स दिसंबर 2021 तक 50 हजार तक पहुंच सकता है।
नई दिल्ली: मिडकैप और स्मालकैप में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। मॉर्गन स्टैनले ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सेंसेक्स दिसंबर 2021 तक 50 हजार तक पहुंच सकता है। हाल के दिनों में शेयर बाजार में जो रिकॉर्ड तेजी आई, वह जारी है। रोज नए रिकॉर्ड बन रहे है। वहीं उम्मीद की जा रही है की आगे भी इस तरह की तेजी जारी रहने वाली है।

दिसंबर 2021 तक 50 हजार तक पहुंच सकता सेंसेक्स
दरअसल मॉर्गन स्टैनले ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सेंसेक्स दिसंबर 2021 तक 50 हजार तक पहुंच सकता है। रिपार्ट के अनुसार 2021 में लॉर्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मालकैप में ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने पहले जून 2021 तक 37300 का लक्ष्य दिया था। अब उसे मौजूदा स्तरों से 15 फीसदी की तेज़ी का अनुमान है। मॉर्गन स्टैनले का मानना है कि बाजार में और तेजी आएगी। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनले ने वित्त वर्ष21, वित्त वर्ष22 और वित्त वर्ष23 में बीएसई सेंसेक्स के लिए अर्निंग प्रति शेयर (ईपीएस) का अनुमान भी बढ़ाकर 15 फीसदी, 10 फीसदी और 9 फीसदी कर दिया है।
बेहतर ग्रोथ की संभावना
मॉर्गन स्टैनले के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट के अनुसार ब्रॉडर मार्केट, जिसमें मिडकैप और स्मालकैप भी शामिल हैं, का प्रदर्शन आने वाले साल में लॉर्जकैप से बेहतर रह सकता है। ग्रोथ साइकिल के रिटर्न के साथ ही कंपनियों के मुनाफे में बढ़ोत्तरी होगी और बाजार का मार्केट कैप बढ़ेगा। इस बात का भी जिक्र किया कि सरकार की पॉलिसी बेहतर रही है, भारतीय कंपनियों में बिजनेस एक्टिविटी बढ़ रही है। ऐसे में आगे बेहतर ग्रोथ की संभावना मजबूत हुई है। बुल केस में जहां वायरस की स्थिति में सुधार होता है, ग्रोथ में सस्टेन रिकवरी रहती है और ग्लोबल स्टीमुलस एसेट प्राइस को सपोर्ट करते हैं तो सेंसेक्स 2021 के अंत तक 59 हजार का स्तर देख सकता है। इसी तरह बियरिश केस में अगर वायरस 2021 में भी तेज गति से फैलता है, सरकारी पॉलिसी सही से लागू नहीं हो पाती हैं और ग्रोथ लड़खड़ा जाता है, तो सेंसेक्स 37 हजार का स्तर देख सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार भारतीय शेयर बाजार उभरते हुए अन्य बाजारों की तुलना में आकर्षक दिख रहा है। अर्निंग साइकिल में सुधार हुआ है, जिससे आकर्षण बढ़ा है। इस तरह से बेहतर अर्निंग साइकियल और पॉलिसी मोमेंटम से बाजार में निवेशक आकर्षित होंगे। वहीं आने वालें दिनों में मिडकैप और स्मालकैप पर फोकस में रहने की संभावना है। जीडीपी और मनी सप्लाई के सापेक्ष इनका वैल्युएशन आकर्षक दिख रहा है। इनका प्रदर्शन आगे लार्जकैप शेयरों के मुकाबले बेहतर रह सकता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications