नई दिल्ली, जून 14। सीके बिड़ला समूह की ऑटो कंपनी का एक शेयर न केवल शेयर बाजार में चल रही बिकवाली को टक्कर दे रहा है, बल्कि ये एक मल्टीबैगर (भारी रिटर्न देने वाला शेयर) भी बन गया है। भारत की मशहूर कार रही एंबेसडर बनाने वाली हिंदुस्तान मोटर्स के शेयर में महज 1 महीने में 133 फीसदी की तेजी आई है, जब सेंसेक्स में लगातार गिरावट का दौर जारी है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
लगातार लग रहा अपर सर्किट
25 मई के बाद से इस स्मॉलकैप शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहा है। ये हर दिन नए 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच रहा है। सोमवार को भी शेयर 5 फीसदी की ऊपरी सर्किट की सीमा को छूकर 24.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जबकि आज भी यह करीब 5 फीसदी उछल कर अपर सर्किट पर ही 25.50 रु पर पहुंच गया है। इसकी मार्केट कैपिटल 532 करोड़ रुपये है। शेयर का पीई 28.65 गुना तक बढ़ गया है।
क्यों उछल रहा शेयर
हिंदुस्तान मोटर्स के शेयरों में तेजी उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया कि किसी जमाने में भारतीय सड़कों पर राज करने वाली एंबेसडर कार 'एंबी' के रूप में नए इंजन और डिजाइन के साथ वापसी करेगी। इस आधुनिक ईवी को बनाने के लिए हिंदुस्तान मोटर्स ने एक यूरोपीय कंपनी के साथ समझौता किया गया है। इस रिपोर्ट से कंपनी के शेयर को काफी सहारा मिला है।
कब तक आएगी कार
हिंदुस्तान मोटर्स के निदेशक उत्तम बोस के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी और इसकी यूरोपीय कार निर्माता साझेदार जॉइंट वेंचर में 600 करोड़ रुपये का निवेश कर सकते हैं। साथ ही कहा गया कि नई कार के 2024 में लॉन्च होने की संभावना है।
कैसे रहे वित्तीय नतीजे
पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में, कंपनी ने वित्त वर्ष 21 में 1.17 करोड़ रुपये के मुकाबले ऑपरेशन से कोई इनकम हासिल नहीं की। हालाँकि अदर इनकम वित्त वर्ष 2020-21 में 11.01 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.58 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का मुनाफा एक साल पहले के 3.76 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 18.65 करोड़ रुपये हो गया।
चेक करें रिटर्न
बीते 5 दिन में यह 21.43 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं इसके 1 महीने का रिटर्न 133 फीसदी रहा है। यानी इसने निवेशकों के पैसे डबल से अधिक कर दिए हैं। 6 महीनों में इसने 120 फीसदी और 2022 में अब तक 107.32 फीसदी रिटर्न दिया है। इसके 1 साल का रिटर्न रहा है 186.52 फीसदी। वहीं 5 सालों में यह 203.57 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 1 जनवरी 1999 से अब तक इसके शेयर का रिटर्न 254.17 फीसदी रहा है। कंपनी के शेयर के 52 हफ्तों का शिखर 25.50 रु और निचला स्तर 7.10 रु रहा है। बता दें कि हिंदुस्तान मोटर्स की स्थापना 1942 में की गयी थी। इसकी एक सब्सिडरी कंपनी है। ये है हिंदुस्तान मोटर्स लिमिटेड, यूएसए, एचएम एक्सपोर्ट लिमिटेड। एंबेसडर हिंदुस्तान मोटर्स ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित एक कार था, जिसका उत्पादन 1957 से 2014 तक हुआ। एंबेसडर मॉरिस ऑक्सफ़ोर्ड सीरीज़ III मॉडल पर आधारित थी, जिसे पहली बार 1956 से 1959 तक यूनाइटेड किंगडम के काउली, ऑक्सफ़ोर्ड में मॉरिस मोटर्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications