
Millionaire in MCD : हाल ही में दिल्ली में निगम पार्षद के चुनाव संपन्न हुए। नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अधिक सीटें हासिल कीं। दिल्ली की जनता ने आप को बहुमत दिया। कुल 250 वार्ड में से आप को 134 पर जीत मिली। वहीं भाजपा भी 104 सीटें जीती, जबकि कांग्रेस को मात्र 9 सीटें मिलीं। 3 काउंसिलर स्वतंत्र चुन कर आये। कुल 250 नये पार्षदों में से बड़ी संख्या करोड़पतियों की है। आगे जानिए दिल्ली के नये पार्षदों में से कितने करोड़पति हैं।
67 फीसदी नये पार्षद करोड़पति
इस मामले में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक नयी रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक एमसीडी में चुने गये 250 नये पार्षदों में से कम से कम 67 फीसदी करोड़पति हैं। 2017 में तीन नगर निगम हुआ करते थे। तब 270 वार्डों में चुनाव हुए थे। उस समय 51 प्रतिशत पार्षद करोड़पति थे। इस साल की शुरुआत में वार्डों के परिसीमन के बाद, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सीटों की संख्या घटकर 250 रह गई।
आप ने एमसीडी में भाजपा को हराया
आप ने एमसीडी में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल को समाप्त कर दिया। 2012 में दिल्ली एमसीडी को उत्तर, दक्षिण और पूर्व निगमों में विभाजित किया गया था। इस साल इन्हें फिर से एक कर दिया गया है। आप ने 134 सीटें जीतकर भाजपा को 104 सीटों तक सीमित कर दिया। कांग्रेस ने सिर्फ नौ सीटें जीतीं जबकि तीन वार्ड निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गए।
भाजपा के पास कितने करोड़पति
रिपोर्ट में कहा गया है कि 248 विजयी उम्मीदवारों का विश्लेषण किया गया है। इनमें से 167 (67 प्रतिशत) करोड़पति हैं। 2017 में एमसीडी चुनावों के दौरान विश्लेषण किए गए 266 पार्षदों में से 135 (51 प्रतिशत) पार्षद करोड़पति थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि 82 पार्षद, जिन्होंने 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का ऐलान किया है, भाजपा से हैं। ये सभी दलों में सबसे ज्यादा संख्या है।
आप और कांग्रेस के पास कितने करोड़पति
आप के 77 पार्षद ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। आप के 132 (जिनका विश्लेषण किया गया है) में से 77 (58 प्रतिशत) और कांग्रेस (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) के नौ में से 6 (67 प्रतिशत) पार्षद करोड़पति हैं। 2 (तीन निर्दलीय विजयी उम्मीदवारों में से 67 प्रतिशत) ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।
कहां से ली जानकारी
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और दिल्ली इलेक्शन वॉच ने एमसीडी चुनावों में 250 पार्षदों में से 248 के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया। राज्य चुनाव आयोग, दिल्ली के पास स्पष्ट और हलफनामे की अनुपलब्धता के चलते दो विजयी उम्मीदवारों की संपत्ति को एनालाइज नहीं किया जा सका। रिपोर्ट बताती है कि 104 बीजेपी पार्षदों की औसत संपत्ति 5.29 करोड़ रुपये है, जबकि 132 आप पार्षदों की 3.56 करोड़ रुपये है।
कांग्रेस पार्षदों की एवरेज दौलत
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने कहा कि नौ कांग्रेस पार्षदों की प्रति उम्मीदवार औसत दौलत 4.09 करोड़ रुपये है। वहीं तीनों निर्दलीय पार्षदों की औसत संपत्ति 5.53 करोड़ रुपये है। दिल्ली एमसीडी के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था और नतीजे बुधवार 7 दिसंबर को घोषित किए गए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications