
Uttarakhand: राज्य में सेब और कीवी मिशन को सफल बनाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। इसके लिए दोनों ही फल प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह रोपण वृहद स्तर पर किया जा रहा है। निकट भविष्य में जिसका परिणाम बढ़े उत्पादन के रूप में सामने आएगा।
यह बात बुधवार देर शाम कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक के बाद कही। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को तरफ से जानकारी दी गई है कि उत्तराखंड में साल 2021-22 में सेब व कीवी के 14.19 लाख पौधे प्रदेश भर में रोपे गए।
गणेश जोशी की तरफ से बताया गया है कि अधिकारियों को तराई क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट व बेरी जैसे फलों के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है।
बुधवार देर शाम कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री जोशी ने सीएम धामी द्वारा आज यानी गुरुवार को की जाने वाली एप्पल व कीवी मिशन की समीक्षा बैठक से पहले उद्यान विभाग की समीक्षा की।
उन्होंने कीवी मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि साल 2020-21 में प्रदेश में कीवी के 93,000 पौधे लगाए थे, जबकि साल 2021-22 में 2.13 लाख पौधे रोपे गए।
उन्होंने कहा इसी तरह साल 2020-21 में सेब के 2.43 लाख पौध का रोपण हुआ। जबकि अगर हम साल 2021-22 की बात करें तो साल 2021-22 में 12.06 लाख पौधे रोपे गए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ने आत्मनिर्भर बनाने में यहां एक सार्थक कदम हैं।
कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री जोशी के मुताबिक, उत्तराखंड में इस साल सेब का उत्पादन 64 हजार मीट्रिक टन रहा, जिसमें उत्तरकाशी व अल्मोड़ा जिले अग्रिम स्थान पर हैं।
कैबिनेट मंत्री जोशी की तरफ से बताया गया है कि सरकार ने इस साल एप्पल मिशन में 35 करोड़ रु के बजट का प्रावधान किया है। इससे राज्य में सेब उत्पादन में नई क्रांति आएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications