नई दिल्ली, जून 15। गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गयी हैं। जो सिलेंडर एक समय 550 रु के आस-पास था, आज उसकी कीमत 1000 रु के ऊपर पहुंच गयी है। इस बीच सरकार ने सब्सिडी देना भी बंद कर दिया और इसे केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों तक सीमित कर दिया गया है। अब गैस सिलेंडर पर एक और झटका लगा है। यदि आप नया गैस कनेक्शन लेते हैं तो आपको अतिरिक्त चार्ज देना होगा। आगे जानिए कितना।
नए कनेक्शन के दाम बढ़े
गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियों ने नये घरेलू गैस कनेक्शन के लिए चार्जेस बढ़ा दिए हैं। 14.2 किलो वजन वाले नए कनेक्शन सिलेंडर की कीमत अब 2,200 रुपये होगी। नये चार्जेस 16 जून से लागू होने जा रहे हैं। अभी तक ये चार्जेस 1450 रुपये हैं। यानी नये गैस कनेक्शन के लिए चार्जेस में 750 रु की बढ़ोतरी की गयी है।
2 सिलेंडर पर चार्जेस
अगर कोई 2 सिलेंडर का कनेक्शन लेता है तो उसे सिलिंडर की सिक्योरिटी मद में 4400 रुपए ही देने होंगे। अभी तक दो सिलेंडर के कनेक्शन के लिए 2900 रुपये देने पड़ते थे। इतना ही नहीं अब आपको रेगुलेटर के लिए भी अधिक चार्ज देना होगा। अभी तक इसके लिए 150 रुपये देने होते थे। मगर अब 250 रुपये बतौर रेगुलेटर चार्ज देने होंगे।
5 किलो वाला सिलेंडर भी महंगा
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से जारी एक सर्कुलर में बताया गया है कि 5 किलो सिलेंडर की सुरक्षा राशि भी बढ़ाई गयी है। ये 800 रुपये के बजाय अब बढ़ा कर 1,150 रुपये कर दी गई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को भी झटका लगा है। यदि ये लाभार्थी अपने कनेक्शन पर डबल सिलेंडर करते हैं तो दूसरे सिलेंडर के लिए बढ़ी हुई सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा। हालांकि उज्ज्वला योजना के तहत अगर किसी को नया कनेक्शन मिलता है तो सिलेंडर के लिए पहले वाली ही सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा।
पासबुक और पाइप
रेगुलेटर के लिए 250 रु के अलावा आपको पासबुक के लिए 25 और पाइप के लिए 150 रुपये भी देने होंगे। साथ ही आपको चूल्हे के लिए भी अतिरिक्त रुपये देने होंगे। इस बीच गोवा सरकार ने 3-3 गैस सिलेंडर फ्री में देने का ऐलान किया है।
किसे मिलेंगे फ्री सिलेंडर
गोवा सरकार ने जून के अंत तक राज्य में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) वाले परिवारों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। तीन एलपीजी सिलेंडरों के लिए पैसा चालू वित्त वर्ष के अंत में 37,000 पात्र परिवारों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा। ये सारे परिवार गोवा के ही होंगे। राज्य के ग्रामीण विकास एजेंसी मंत्री गोविंद गौडे ने कहा कि चुनावी वादे को पूरा करते हुए, गोवा सरकार जून के अंत तक बीपीएल परिवारों को तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गोवा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बीपीएल को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया था। गोवा सरकार के अनुसार, जिन परिवारों की कुल वार्षिक आय 4 लाख रु से कम है, वे इस योजना के अंतर्गत आएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications