नई दिल्ली, अक्टूबर 5। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत के लिए आउटलुक को 'नकारात्मक' से 'स्थिर' कर दिया। मूडीज ने कहा है कि देश में आर्थिक सुधार हो रहा है और गतिविधियों में तेजी आ रही है। साथ ही सभी क्षेत्रों में विस्तार हो रहा है। मूडीज ने बीएए3 पर भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग की भी पुष्टि की, जो कि सबसे कम निवेश ग्रेड है। ये जंक स्टेटस से सिर्फ एक पायदान ऊपर है।

निगेटिव से स्टेबल
मूडीज की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने आज भारत सरकार की रेटिंग के आउटलुक को निगेटिव से स्टेबल में बदल दिया है और देश की विदेशी मुद्रा और लोकल करेंसी लॉन्ग टर्म इश्युअर रेटिंग और लोकल करेंसी सीनियर अनसिक्योर्ड रेटिंग बीएए3 की पुष्टि की है। आउटलुक को स्टेबल यानी स्थिर में बदलने का फैसला मूडीज के उस नजरिये को दर्शाता है कि रियल इकोनॉमी और फाइनेंशियल सिस्टम के बीच निगेटिव फीडबैक से डाउनसाइड रिस्क कम हो रहे हैं।
फिस्कल डेफिसिट में कटौती की उम्मीद
मूडीज ने उम्मीद जताई है कि आर्थिक स्थिति अगले कुछ वर्षों में सरकार के राजकोषीय घाटे को धीरे-धीरे कम करने की अनुमति देगी, जिससे सॉवरेन क्रेडिट प्रोफाइल में और गिरावट को रोका जा सकेगा। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने पिछले साल भारत की सॉवरेन रेटिंग को 'बीएए2' से घटाकर 'बीएए3' कर दिया था। इसने कहा था कि लगातार कम ग्रोथ और बिगड़ती राजकोषीय स्थिति के जोखिमों को कम करने के लिए पॉलिसियों को लागू करने में चुनौतियां आएंगी।
बैंकों से सहारा
मूडीज के अनुसार अधिक पूंजी और लिक्विडिटी के चलते बैंक और गैर-बैंक वित्तीय संस्थान से मूडीज के पहले के अनुमान की तुलना में सॉवरेन के लिए बहुत कम जोखिम है। अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 20.1 फीसदी रही है। अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ एक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचेगी, इस बात का अनुमान पहले से ही लगाया जा रहा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
