नई दिल्ली। वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को 'बीएए2' से घटाकर 'बीएए3' कर दिया है। इसके साथ ही मूडीज ने भारत के लिए निगेटिव आउटुलक को बरकरार रखा है। मूडीज ने इसका कारण बताते हुए कहा है कि भारत की बिगड़ती राजकोषीय स्थिति और लो ग्रोथ वाली अवधि के जोखिमों को कम करने के लिए पॉलिसीज के क्रियान्वयन को लेकर चुनौतियां बढ़ रही हैं, जिससे यह कदम उठाया गया है। मूडीज का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 4 प्रतिशत तक गिरावट आ सकती है। भारत के मामले में पिछले 4 दशक से अधिक समय में यह पहला मौका होगा जब पूरे साल के आंकड़ों में जीडीपी में गिरावट आएगी।

मूडीज ने अपने बयान में कहा है कि भारत सरकार की विदेशी करेंसी और लोकल करेंसी लॉन्ग टर्म इश्यूअर रेटिंग्स को भी वह घटाकर बीएए2 से बीएए3 कर रहा है। मूडीज ने भारत की लोकल करेंसी सीनियर अनसिक्योर्ड रेटिंग को भी बीएए2 से घटाकर बीएए3 कर दिया है। इसके अलावा भारत की शॉर्ट टर्म लोकल करेंसी रेटिंग को भी घटाकर पी-2 से पी-3 कर दिया गया है, वहीं आउटलुक निगेटिव रखा है।
क्या है इसका मलतब
निगेटिव आउटलुक अर्थव्यवस्था व फाइनेंशियल सिस्टम में गहरे दबाव से प्रबल व मजबूत डाउनसाइड रिस्क को दर्शाता है। यह वित्तीय मजबूती में ज्यादा गंभीर व लंबे वक्त के नुकसान की ओर जानें का संकेत देता है। 'बीएए3' सबसे इन्वेस्टमेंट ग्रोथ के लिहाज से सबसे निचले पायदान की रेटिंग है। मूडीज ने नवंबर 2017 में 13 सालों के अंतराल के बाद भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग बीएए2 से बढ़ाकर बीएए3 किया था।
यह भी पढ़ें : Central Bank : गारंटीड देगा 10 लाख रु, 5935 रुपये से खोले खाता
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
