Moody's Prediction indian Economy : मूडीज एनालिटिक्स ने आगामी वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यस्था को लेकर कहा है कि APAC region में मंदी की संभावना नहीं है, लेकिन उच्च ब्याज दरों और धीमी वैश्विक व्यापार ग्रोथ के बन रही विपरीत परिस्थितियों के कारण इकोनॉमिक ग्रोथ में कमी रह सकती है। मूडीज ने 'एपीएसी आउटलुक ए कमिंग डाउनशिफ्ट' नाम के सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि भारत अपनी लॉन्ग टर्म क्षमता के अनुरूप अगले साल धीमी ग्रोथ रेट की ओर बढ़ रहा है।

आंतरिक गतिविधियां देंगी गति
मूडिज के रिपोर्ट के मुताबिक आंतरिक निवेश और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ कृषि में बेहतर उत्पाद और लाभ ग्रोथ रेट को गति दे सकते हैं। लेकिन यदि उच्च मुद्रास्फीति बनी रहती है तो भारतीय रिजर्व बैंक अपनी रेपो दर को 6 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ाएगा। अगर रेपो दरो में बढ़ोत्तरी होती है तो इससे जीडीपी की ग्रोथ रेट (GDP Growth) लड़खड़ा जाएगी।

मूडिज ने घटाई थी भारत की विकास दर
अगस्त महीने में मूडीज ने वित्त वर्ष 2022 के लिए भारत की विकास दर को 8 प्रतिशत तक अनुमान लगाया था। मूडिज ने वित्त वर्ष 2023 के विकास दर को 5 प्रतिशत तक डॉउन होने का अनुमान लगाया है। वित्त वर्ष 2021 के लिए ग्रोथ अनुमान दर 8.1 प्रतिशत थी।
वैश्विक कारक की वजर से घट रही है ग्रोथ
रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्था धीमी हो रही है। अर्थव्यस्था ग्रोथ के लिए व्यापार पर निर्भर यह क्षेत्र धीमे वैश्विक व्यापार के प्रभावों को महसूस कर रहा है। युक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सप्लाई चेन बाधित हुई है।

चीन की अर्थव्यस्था हो रही है धीमी
चीन वैश्विक अर्थव्यवस्था में हो रही उथल पुथल के लिए एकमात्र कमजोर कड़ी नहीं है। एशिया के दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था भारत को भी अक्टूबर से ही साालाना आधार पर व्यापार घाटे का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय अर्थव्स्था की विकास दर निर्यात से ज्यादा घरेलू कंजप्शन और आयात पर निर्भर करती है। एसीया क्षेत्र को लेकर मूडीज का कहना है कि कि भले ही भारत साथ ही एशिया पैसेफिक क्षेत्र की अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं महामारी से के बाद से विस्तार कर रही हैं, लेकिन चीन की सुस्त अर्थव्यवस्था इस क्षेत्र की विकास दर को प्रभावित कर रही है।
मूडिज के मुताबिक आने वाले वर्ष में एपीएसी क्षेत्र में मंदी की उम्मीद नहीं है, हालांकि क्षेत्र को उच्च ब्याज दरों और धीमी वैश्विक व्यापार वृद्धि से प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान



Click it and Unblock the Notifications