देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है. दक्षिण में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों समेत गुजरात तक बारिश हो रही. लेकिन राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत राजस्थान में लोग गर्म हवाओं को झेल रहे. ऐसे में लोगों के मन में है कि हमारे यहां कब बारिश होगी. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अनुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक हीटवेव चलेंगे. इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड शामिल हैं.
क्या है उत्तर भारत के लिए मौसम का अनुमान
IMD ने कहा कि दिल्ली और उससे सटे इलाकों में भी तापमान ज्यादा रहेगा. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान भी इसमें शामिल है. जबकि सब-हिमालयन रेंज में भारी बारिश के अनुमान है. इसके तहत पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इन राज्यों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

ताजा बुलेटिन में IMD ने कहा कि ओडिशा, कोस्टल आंध्र प्रदेश और नॉर्थ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 से 4 दिन पहले आ जाएगा. दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी पहले पहुंचेगा. ये तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में भी पहुंचेगा.
उत्तर भारत में तेज गर्मी से हाल-बेहाल
मौसम को लेकर आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मानसून फिलहाल भारत के दक्षिणी राज्यों में सक्रिय है, पूर्वोत्तर से बढ़ाना शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में उत्तर भारत के लोगों को मानसून के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. यानी मानसून उत्तर भारत में देरी से पहुंच सकता है. बता दें कि उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में प्रचंड गर्मी है. यहां कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार तक हो पहुंच चुका है.
गुजरात में समय से पहले पहुंचा मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून गुजरात पहुंच चुका है. यहां समय से पहले बरसने वाले बादल पहुंच चुके हैं. जबकि आमतौर पर गुजरात में मानसून 15 जून को पहुंचता है, जोकि अबकी बार 11 जून को ही पहुंच चुका है. इससे पहले केरल में भी मानसून की एंट्री समय से पहले हुई. केरल में 1 से 4 जून के बीच पहुंचने वाला मानसून इस साल 30 मई को ही हिट किया.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications