तपती गर्मी के बाद बरसते बादलों ने तापमान को नीचे ला दिया है. देश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो रही. समय से पहले मानसून की एंट्री से केरल, पूर्वोत्तर के राज्यों समेत कर्नाटक, महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश में भी बारिश हो रही. ऐसे में राजधानी दिल्ली और उससे सटे राज्यों के लोगों को बारिश का इंतजार है. मौसम विभाग ने राज्यवर मौसम को लेकर अनुमान जारी किया है. साथ ही चुनिंदा इलाकों में भारी बारिश और हीटवेव को लेकर अलर्ट भी जारी किया है.
हीटवेव का जारी रहेगा कहर
मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी बुलेटिन में कहा कि पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक लू का कहर जारी रह सकता है. 9 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में नए हीटवेव की स्थिति बन रही है. जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में इसका असर देखने को मिलेगा. जबकि 9 और 10 जून को तटीय और उत्तरी कर्नाटक, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण गोवा जैसे इलाकों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है. IMD ने कहा कि कोंकण और गोवा में आज और कल अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा से लेकर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान
उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 09 और 10 जून 2024 को भारी (64.5-115.5 मिमी) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिमी) के साथ भयंकर भारी वर्षा (>204.4 मिमी) होने की बहुत संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. 12 जून तक कैसा रहेगा मौसम?
9 जून: हल्की बादल के साथ बारिश और बिजली की गरज रहेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा. जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
10 जून: हल्की बादल के साथ बारिश और बिजली की गरज रहेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 20.68 डिग्री रहेगा. जबकि अधिकतम तापमान 28.08 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
11 जून: हल्की बादल के साथ बारिश और बिजली की गरज रहेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा. जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
12 जून: हल्की बादल के साथ बारिश और बिजली की गरज रहेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा. जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान
केरल एवं माहे में 09 जून, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिमी) होने की संभावना है. विभाग ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
पूर्वोत्तर के राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
IMD ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में 12 एवं 13 जून 2024 को भारी (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिमी) होने की संभावना है. प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. जबकि उप-हिमालय पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 09 से 12 जून 2024 के दौरान भारी (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिमी) होने का अनुमान है. मध्य महाराष्ट्र में 09 और 10 जून को भारी वर्षा (64.5-115.5 मिमी) से लेकर बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिमी) और अत्यंत भारी वर्षा (>204.4 मिमी) होने की संभावना है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications