Weather Update: देश के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्मी से हालत पस्त है. लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. उत्तर भारत में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया. दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आने लगी हैं. आग बरसा रहे इस मौसम को देखते हुए सरकारें एक्शन में हैं. स्कूल और कंस्ट्रक्शन कार्यों के लिए जरूरी गाइडलाइन तक जारी कर दिया है. मई महीना अब खत्म होने को है. ऐसे में लोगों की नजर जून में मौसम को लेकर क्या अनुमान है इस पर है. भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने जून को लेकर अनुमान जारी कर दिया है. इसके मुताबिक गर्मी से राहत अगले महीने भी नहीं मिलने वाला है.
नहीं मिलने वाली गर्मी से राहत?
IMD ने मानसून को लेकर जारी अनुमान ने कहा कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से ज्यादा रह सकता है. लेकिन उमस और गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलने वाला है. जून में उत्तर-पश्चिम इसमें दिल्ली भी शामिल है, जहां उमस और तेज गर्मी की चेतावनी जारी किया है. इन इलाकों में लू से भी खराब हालात ह्युमिडिटी से होगी.
अच्छे बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने कहा कि देश के ज्यादातर इलाकों में तापमान जून महीने में सामान्य से अधिक रह सकता है. उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य तापमान रहने का अनुमान है. इस इलाके में जून के दौरान सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, ओवरऑल मानसून सामान्य से ज्यादा रहेगा. इस दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए 106% बारिश का अनुमान है, जिसमें 4% का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है.

बारिश को लेकर अच्छी खबर
IMD की ओर से जारी बारिश के लिए अनुमान अच्छी खबर है. क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कुल बारिश में 70% हिस्सा रखता है. ये देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी जीवनदान है. क्योंकि देश की 51% किसानी क्षेत्र, जिसका 40% उत्पादन होता है ये बारिश पर बेस्ड है. बता दें कि देश की 47% आबादी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर है.
जल्द आएगा मानसून
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों में दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी. पहले विभाग ने 31 मई को केरल में मानसून की शुरुआत की भविष्यवाणी की थी.
IMD के डायरेक्टर जनरल एम महापात्रा ने कहा कि हम सामान्य से अधिक बारिश के अपने पहले के अनुमान पर कायम हैं. इसके तहत लगभग 61% संभावना है कि मानसून सामान्य से अधिक या अधिक होगा. इसलिए हम इस साल अच्छी बारिश की उम्मीद कर सकते हैं.
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications