Monkeypox news in india 2024: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी (Public Health Emergency) घोषित कर दिया है. हालांकि भारत में अभी तक मंकीपॉक्स का एक भी मामला नहीं आया है. लेकिन दिल्ली सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए तैयारी में जुट चुकी है. दिल्ली के तीन अस्पतालों ने आइसोलेशन रूम तैयार किए जा चुके हैं. एम्स अस्पताल ने एसओपी (SOP) जारी कर दिया है.

अगस्त 14 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (world Health Organization) ने एमपॉक्स वायरस (Mpox Virus) को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है. क्योंकि कई देशों में मंकीपॉकस के मामले लगातर बढ़ रहे हैं.
इसके अलावा डब्ल्यूएचओ ने अपने बयान में कहा कि मंकीपॉक्स एक पुरानी बीमारी है. हम पहले भी इस बीमारी से लड़ चुके हैं. यह कोविड नहीं है, इसलिए इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) ने मंकीपॉक्स बीमारी से लड़ने के लिए अभी पांच बेड निर्धारित किए हैं. वहीं एम्स अस्पताल के पास स्थित सफदरजंग को रेफरल अस्पताल बनाया गया है.
इसके अलावा दिल्ली सरकार ने कल यानी 20 अगस्त को तीन अस्पताल एलएनजेपी, जीटीबी और बाबा साहेब अम्बेडकर अस्पताल को मंकीपॉक्स मरीजों के लिए आइसोलेशन तैयार करने के निर्देश दिए गए है.
मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोसिस है. इसके लक्षण कुछ हद तक चेचक रोगियों में देखे गए लक्षण जैसे ही होते है. हालांकि यह बीमारी चेचक से कम गंभीर होती है.
एम्स दिल्ली ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि मंकीपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमजेंसी घोषित कर दिया है. इसलिए बीमारी फैलने से पहले ही बचाव और सुरक्षित कदम उठाने की जरूरत है. ताकि आने वाले समय अगर यह बीमारी भारत में आए तो हम तैयार रहें.
एम्स वालो की क्या है तैयारियां?
स्क्रीनिंग- मंकीपॉक्स बीमारी में बुखार और दाने जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं. यह लक्षण कुछ हद तक चेचक बीमारी होने वाले लक्षण जैसे दिखते हैं. अस्पताल में उन लोगों की स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया गया है, जिनमें ऐसे कोई लक्षण देखने को मिले. वहीं अगर मरीज पहले किसी मंकीपॉक्स मरीज के साथ संपर्क में था, तो भी स्क्रीनिंग की जाएगी.
आइसोलेशन- अगर कोई व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण देखने को मिलते है, तो उसे तुरंत बाकी लोगों के संपर्क सें अलग रखा जाए.
आईडीएसपी- अगर आपको कोई मंकीपॉक्स रोगी की पहचान करते हैं, तो एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अधिकारियों को रोगी के बारे में संपर्क के साथ जानकारी भेजे. अगर आप किसी रोगी की पहचान करते हैं, तो इसकी जानकारी 8745011784 नंबर पर दें सकते हैं.
यह भी पढ़े:- General Motors Layoffs: कंपनी को आर्थिक मंदी पड़ी भारी, 1,000 से अधिक कर्मचारियों की हुई छंटनी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications