नई दिल्ली, सितंबर 11। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अकसर अपने ग्राहकों के लिए नये नये ऑफर लाती रहती है। इनमें अतिरिक्त डेटा, वैलिडिटी या सस्ते प्लान में ज्यादा बेनेफिट शामिल होते हैं। कभी कभी कंपनी ग्राहकों के लिए फ्री ओटीटी एक्सेस जैसे बेनेफिट पेश करती है। पर इस बार कंपनी अपने यूजर्स के लिए 10 लाख रु जीतने का मौका लेकर आई है। जी हां कंपनी के यूजर्स 10 लाख रु जीत सकते हैं। आगे जानिए ऑफर की पूरी डिटेल।
कब तक है मौका
जियो का यह ऑफर 6 सितंबर से शुरू हुआ है और 11 सितंबर 2022 तक चलेगा। यानी आज इस ऑफर का अंतिम दिन है। कंपनी इस ऑफर के तहत अपने प्लान्स के साथ रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को हर दिन 10 लाख रुपये तक का इनाम दे रही है। कंपनी यह ऑफर अपने छह साल पूरे करने के अवसर का जश्न मनाने के लिहाज से दे रही है।
कौन जीत सकता है 10 लाख रु
ऑफ़र अवधि के दौरान वे यूजर्स जो 299 रुपये या उससे अधिक का प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराते हैं वे ही 10 लाख रु तक का इनाम जीतने के पात्र होंगे। जियो ने यह भी बताया है कि इस ऑफर का फायदा तमिलनाडु सर्किल के यूजर्स नहीं ले सकते हैं। तमिलनाडु सर्किल के अलावा विशेष रूप से किसी अन्य सर्कल का नाम नहीं लिया गया है जहां ये ऑफ़र लागू नहीं होगा। यानी तमिलनाडु के उपयोगकर्ताओं के अलावा, पूरे भारत जियो यूजर्स इस ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं।
6 साल किए पूरे
जियो ने ऑफ़र के अन्य नियम और शर्तों को अपने ट्विटर पोस्ट पर नहीं बताया। 5 सितंबर 2022 को जियो ने इस इंडस्ट्री में छह साल पूरे कर लिए हैं। बता दें कि 5 सितंबर, 2016 को 4जी नेटवर्क सेवाओं की घोषणा की थी। यह ऑफर लाइव है, और रिचार्ज करने वाले ग्राहक पुरस्कार जीतने के पात्र होंगे।
इस बात का रखें ध्यान
जियो के अपने ढेरों प्रीपेड प्लान्स हैं। भले ही आपके पास पहले से एक्टिव प्रीपेड प्लान है, मगर इस आप ऑफ़र के लिए पात्र बनने के लिए जियो का अपना पसंदीदा प्रीपेड प्लान रिचार्ज करा सकते हैं। यह ऑफर कंपनी के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होने की संभावना बहुत अधिक है। लेकिन फिर से बता दें कि इसने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर नियम और शर्तों की डिटेल नहीं दी है।
499 रु वाला प्लान
मुफ्त डिज्नी हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन चाहने वाले यूजर 499 रुपये के रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं, जो जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ ओटीटी ऐप (डिज्नी हॉटस्टार) का 1 साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी देते हैं। ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ डेली 2 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ भी आता है। मगर यह केवल 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ एक छोटी अवधि का प्लान है। 399 रुपये का एक अलग जियो रिचार्ज प्लान भी है जो हर दिन 1.5 जीबी डेटा के साथ-साथ मुफ्त वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस प्रदान करता है। यह 3 महीने के डिज्नी हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन और जियो ऐप्स के एक्सेस के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी सिर्फ 28 दिनों की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
